1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v ENG: स्टीव स्मिथ का बड़ा कारनामा, दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के इस खास क्लब में हुए शामिल

AUS v ENG: स्टीव स्मिथ का बड़ा कारनामा, दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के इस खास क्लब में हुए शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2022 10:52 am IST,  Updated : Jan 08, 2022 10:52 am IST

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 3000 रन पूरे करने के साथ ही डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गजों के क्लब में अपनी जगह बना ली है।

AUS v ENG: स्टीव स्मिथ का...- India TV Hindi
AUS v ENG: स्टीव स्मिथ का बड़ा कारनामा, दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के इस खास क्लब में हुए शामिल  Image Source : GETTY

सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भले ही दूसरी पारी में 31 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए हों लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। दरअसल, स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 3000 रन पूरे कर लिए और इसके साथ ही उन्होंने डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गजों के क्लब में अपनी जगह बना ली है।

स्टीव स्मिथ एशेज में 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज है। यही नहीं, स्मिथ एशेज में 3000 रनों का आंकड़ा छूने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर डॉन ब्रैडमैन, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ ये कारनामा अपने नाम कर चुके हैं।

एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो सर डॉन ब्रैडमैन 5028 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जैक होब्स (3636), तीसरे नंबर पर एलन बॉर्डर (3222), चौथे नंबर पर स्टीव वॉ (3173) और 5वें नंबर पर इंग्लैंड के डेविड गॉवर (3037) हैं।

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का मामलें में मौजूदा हेड कोच जस्टिन लैंगर को पछाड़ते हुए 7वां स्थान भी हासिल कर लिया है। स्मिथ के नाम अब 81 टेस्ट मैचों में 7697 रन हो गए हैं। इस मामलें में पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 168 टेस्ट मैचों में 13368 रनों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल