1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2025: बल्लेबाजों की होगी अग्नि परीक्षा, तेज गेंदबाजों का सामना करना पर्थ टेस्ट में नहीं होगा आसान

Ashes 2025: बल्लेबाजों की होगी अग्नि परीक्षा, तेज गेंदबाजों का सामना करना पर्थ टेस्ट में नहीं होगा आसान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 20, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 01:02 pm IST

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसका पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें यहां की पिच को लेकर भी टिकी हुई है।

AUS vs ENG, Perth Test Match Pitch Report- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, पर्थ स्टेडियम पिच रिपोर्ट Image Source : AP

एशेज टेस्ट सीरीज की मेजबानी इस बार ऑस्ट्रेलिया कर रही है, जिसमें इसकी शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेली जाने वाली 5 मैचों की सीरीज के पहले मैच के साथ होगी। इंग्लैंड की टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के पिछले तीन दौरे किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुए हैं, जिसमें वह एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। हालांकि इस बार वह इसे बदलना जरूर चाहेंगे, जिसमें इंग्लैंड पर्थ स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलेंगे। ऐसे में इस मैदान की पिच को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसको लेकर ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये पर्थ के ऐतिहासिक वाका क्रिकेट ग्राउंड की तरह होगी जिसे वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज गति की पिचों में से एक माना जाता है।

बल्लेबाजों के लिए तेज गेंदबाजों का सामना करना नहीं होगा आसान

ऑस्ट्रेलिया में अक्सर तेज गेंदबाजों का दबदबा टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिलता है, जिसमें पर्थ के स्टेडियम में खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025 सीरीज के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही दिख सकता है। अभी तक इस स्टेडियम में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सभी में परिणाम देखने को मिला है। इसमें से चार में जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं तो एक मुकाबला भारतीय टीम जीतने में कामयाब हुई है। पर्थ स्टेडियम में खेले गए अब तक सभी टेस्ट मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीत हासिल की है, ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है क्योंकि इसे जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाएगी।

पहले दो दिन के खेल में बारिश से खलल पड़ने की आशंका

पर्थ टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पहले 2 दिनों के खेल में बारिश से खेल में खलल पड़ सकता है, इसके अलावा बाकी के तीन दिन का मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो वह 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे प्लेयर्स को अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट मैच को लेकर पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें 2 खिलाड़ियों को इस फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला है, वहीं इंग्लैंड ने अभी प्लेइंग-12 का ऐलान किया है, जिसमें वह टॉस के समय अपनी प्लेइंग-11 को लेकर पूरी तस्वीर साफ करेंगे।

ये भी पढ़ें

AUS vs ENG: भारत में कितने बजे से शुरू होगा पहला एशेज टेस्ट, सुबह सुबह का टाइम कर लीजिए नोट

प्लेइंग-11 का हुआ ऐलान, 2 प्लेयर्स को मिला टेस्ट में डेब्यू का मौका; टीम में तीन तेज गेंदबाजों को भी किया गया शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल