1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, भारत में ऐसे LIVE देख सकेंगे क्रिकेट फैंस

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, भारत में ऐसे LIVE देख सकेंगे क्रिकेट फैंस

 Written By: Mohid Khan
 Published : Feb 28, 2024 10:11 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 10:11 am IST

AUS vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 फरवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाली है।

AUS vs NZ Test Series- India TV Hindi
AUS-NZ सीरीज भारत में ऐसे LIVE देख सकेंगे क्रिकेट फैंस Image Source : GETTY

Australia vs New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 के बाद अब टेस्ट सीरीज में एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 29 फरवरी से शुरू होने वाली है।  इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस संभालेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम टिम साउथी की कप्तानी में खेलेगी। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाली है। 

कब, कहां और कैसे देखें NZ vs AUS टेस्ट सीरीज

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में 8 मार्च से खेला जाएगा। ये दोनों टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से खेले जाएंगे। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। हालांकि, भारत में टीवी पर इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा। 

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक खेले गए 60 टेस्ट मैचों में से न्यूजीलैंड ने 8 मैच जीते हैं और 34 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। वहीं, 18 मैच ड्रॉप पर खत्म हुए हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की धरती पर खेलते 26 टेस्ट मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 14 मैच जीते जबकि न्यूजीलैंड ने 5 मैचों में बाजी मारी है। 

पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मैट हेनरी, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नील वैगनर, केन विलियमसन , विल यंग।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम स्क्वॉड:

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी , कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा , मार्नस लाबुशेन , नाथन लियोन , मिशेल मार्श, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क।

ये भी पढ़ें

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच बड़ी खबर, 5वें मैच से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी, इलाज के लिए गया विदेश!

NZ vs AUS: टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान, दोनों टीमों के सामने बड़ी चुनौती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल