1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद AUS को हुआ इतना फायदा, Points Table में इस नंबर पर पहुंचा; जानें दूसरी टीमों का हाल

जीत के बाद AUS को हुआ इतना फायदा, Points Table में इस नंबर पर पहुंचा; जानें दूसरी टीमों का हाल

 Published : Oct 16, 2023 11:03 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 11:06 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस जीते बाद ऑस्ट्रेलिया को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है।

AUS vs SL- India TV Hindi
AUS vs SL Image Source : PTI

Australia vs Sri Lanka ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप को क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ माना जाता है। ये हर चार साल बाद आता है। मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत दर्ज की है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने 5 विकेट से हराया था। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 134 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। आइए जानते हैं। इस जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर पहुंच गई है। 

इस नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम 

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक सिर्फ तीन मैच खेले हैं और एक में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट माइनस 0.734 है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तानी टीम से होगा। 

ICC World Cup 2023
Image Source : ICC ICC World Cup 2023

पहले नंबर पर है ये टीम 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय पहले पायदान पर है। टीम ने 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारत के इस समय 6 अंक है और उसका नेट रन रेट प्लस 1.821 है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। उसके भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट प्लस 1.604 है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम है। साउथ अफ्रीका ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। पाकिस्तानी टीम चौथे नंबर पर है और उसके चार अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 0.137 है। पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में भारत के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। 

इंग्लैंड की टीम पांचवें पर है और उसके 2 अंक हैं। अफगानिस्तानी टीम छठे नंबर पर हैं उसके भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट 0.652 है। अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था। श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। श्रीलंका ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं नीदरलैंड की टीम ने 2 मैच खेले हैं और वह आखिरी पायदान पर है। 

यह भी पढ़ें: 

ODI World Cup 2023: भारत में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा, एडम जम्पा ने श्रीलंका के खिलाफ किया ये बड़ा कारनामा

भारत के खिलाफ मैच से पहले शाकिब की चोट पर आया बड़ा अपडेट, टीम डायरेक्टर ने कहा-अब नहीं हो रहा दर्द

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल