1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज में इंग्लैंड का सूपड़ा करने पर टिकी हैं ऑस्ट्रेलिया की निगाहें, लियोन ने किया खुलासा

एशेज में इंग्लैंड का सूपड़ा करने पर टिकी हैं ऑस्ट्रेलिया की निगाहें, लियोन ने किया खुलासा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 02, 2022 05:31 pm IST,  Updated : Jan 02, 2022 05:31 pm IST

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे चल रही है और अब उसकी नजरें इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर टिकी हैं। 

एशेज में इंग्लैंड का...- India TV Hindi
एशेज में इंग्लैंड का सूपड़ा करने पर टिकी हैं ऑस्ट्रेलिया की निगाहें, लियोन ने किया खुलासा Image Source : GETTY

सिडनी। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे चल रही है और अब उसकी नजरें इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर टिकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने रविवार को कहा कि उनकी टीम एशेज सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने के लिए प्रतिबद्ध है। लियोन ने कहा, ‘‘हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2017-18 में पिछली बार भी उनके नाम के आगे शून्य था। उस समय परिणाम 4-0 था।  हम इस बार इसे 5-0 करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह सोचकर कभी टेस्ट सीरीज में नहीं गया कि मैं एक टेस्ट मैच हारेंगे या सीरीज हारेंगे। हम हर टेस्ट मैच जीतने के लिए मैदान में जाते है , इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे है।’’

लियोन ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारा पूरा ध्यान अब एससीजी (सिडनी क्रिकेट मैदान) में अपनी बढ़त को 4-0  करने पर है। फिर होबार्ट पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, जो एक बड़ी चुनौती होगी।’’ पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट पांच जनवरी को एससीजी में खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेलबर्न में सफलता के साथ लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। 

(With Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल