ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें टिकी हुई हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह कंगारू टीम का अपने घर पर सीरीज में 1-0 से पीछे होना है। बांग्लादेश की टीम ने इस सीरीज का पहला मुकाबला जो डार्विन के स्टेडियम में खेला गया था उसे 9 विकेट से अपने नाम करने के साथ सभी को चौंका दिया था। इस हार के चलते अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की नंबर-1 की पोजीशन भी खतरे में आ गई है ऐसे में उनके लिए दूसरे मुकाबले में जीत काफी अहम हो गई है। दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैके के ग्राउंड पर 22 अगस्त से खेला जाएगा, जिसमें इसका सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
बांग्लादेश की नजरें इतिहास रचने पर
नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची बांग्लादेश की टीम ने जिस तरह से आगाज किया उसने सभी को काफी प्रभावित किया। अब बांग्लादेश की नजरें इतिहास रचने पर रहने वाली हैं जिसमें उनकी कोशिश दूसरा मुकाबला भी जीतने की होगी। यदि बांग्लादेश ऐसा करने में कामयाब नहीं भी होती है दूसरा टेस्ट ड्रॉ भी करा लेते ही तो वह भारत के बाद एशिया की दूसरी ऐसी टीम बन जाएगी जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीतने में कामयाब होगी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश उसे ऐसा करने से रोकने की पूरी तरह से रहने वाली है जिसमें वह सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेंगे और इसीलिए कंगारू टीम ने इस टेस्ट मुकाबले के लिए घोषित की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव भी किए हैं।
कब-कहां और कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मुकाबला
मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना पर खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच में दूसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत 22 अगस्त से होगी, जिसमें यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 पर शुरू होगा। वहीं टॉस सुबह 5 होगा। इस मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा तो वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो हॉटस्टार की ऐप पर की जाएगी।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान की दुर्गति पर आपको भी आएगी हंसी, टीम के साथ सातवीं बार हुआ हादसा
जो रूट ने अब बल्ले से नहीं फील्डिंग में दिखाया कमाल, स्मिथ को पीछे छोड़ हासिल की अब नंबर-1 की कुर्सी