IND vs AUS, 5th Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन भारत की टीम 185 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रनों पर सिमट गई। भारत पहली पारी के आधार पर 4 रनों की बढ़त बनाने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेबस्टर ने 57 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 145 रनों की बढ़त बना ली थी।