1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को गर्लफ्रेंड ने सरेआम मारा चांटा, रिलेशनशिप में कर रहे थे चीट!

वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को गर्लफ्रेंड ने सरेआम मारा चांटा, रिलेशनशिप में कर रहे थे चीट!

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jan 19, 2023 10:21 am IST,  Updated : Jan 19, 2023 10:38 am IST

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एक बड़े बवाल में फंस गए हैं।

2015 world cup- India TV Hindi
2015 world cup Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया को 2015 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क का रिश्ता अक्सर विवादों से गहरा रहा है। साल 2019 में अपनी पत्नी काइली से शादी से 7 साल बाद तलाक ले लिया था। उनका ये तलाक 300 करोड़ में हुआ था। लेकिन अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद भी क्लार्क बाज नहीं आए और अब एक नए मामले में इस क्रिकेटर का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि क्लार्क ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का साथ चीटिंग की है। यहां तक कि इस क्रिकेटर को सरेआम उनकी प्रेमिका ने चांटा भी मारा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉ ने धोखा देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बुधवार रात को इन दोनों के बीच हाथापाई भी हुई है। क्लार्क, जिन्होंने 2015 में एकदिवसीय विश्व कप में अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, एक नए मामले में फंस गए हैं। उनकी वर्तमान प्रेमिका जेड ने उन पर अपनी पूर्व प्रेमिका पिप एडवर्ड्स के साथ अवैध रिश्ता रखने के आरोप लगाए हैं।

वीडियो आया सामने

एक सार्वजनिक पार्क में इस कपल के बीच हाथापाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। डेली टेलीग्राफ के मुताबिक क्लार्क इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वो खुद पर लगे आरोपों के बाद अपनी बेटी तक की कसम खा रहे हैं। क्लार्क ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ चीट नहीं किया। क्लार्क ने कहा, ''मैं कसम खाता हूं.., यह सच नहीं है। मैं अपनी बेटी की कसम खाता हूं, अपनी बेटी की जिंदगी की।''

डेली टेलीग्राफ ने इस पूरी घटना का एक भी पोस्ट किया है, जिसमें क्लार्क को लड़तो देखा जा सकता है। क्लार्क इस वीडियो में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी प्रेमिका जोर-जोर से उनके ऊपर चीख रही हैं और थप्पड़ मार रही हैं।

पहले भी फंसे हैं क्लार्क

ये पहला मामला नहीं है जब चीटिंग के चलते माइकल क्लार्क फंसे हैं। साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में यह खबर आई थी कि माइकल क्लार्क का अपनी असिस्टेंट से अफेयर चल रहा है। उस वक्त क्लार्क की कुछ प्राइवेट फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Michael Clarke
Image Source : TWITTERमाइकल क्लार्क

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल