BAN vs NZ T20 Head to Head: न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त व्हाइट बॉल सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम किया। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बांग्लादेश की नजरें अब टी20 सीरीज में इसी प्रदर्शन को दोहराने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज में वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को चटगांव में खेला जाएगा। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।
BAN vs NZ कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक 20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 15 मैचों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। वहीं बांग्लादेश अब तक सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो पाई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा हुआ है जिसका कोई रिजल्ट नहीं आया है। पिछले पांच मैचों की बात करें तो वहां न्यूजीलैंड को 3 में जीत मिली है। वहीं बांग्लादेश सिर्फ 1 मैच जीतने में कामयाब हो पाया है और एक मैच का रिजल्ट नहीं आया।
टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने स्क्वॉड में किया है बदलाव
टी20 सीरीज की बात करें तो शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए बांग्लादेश के स्क्वाड में मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा को शामिल नहीं किया गया है। पहले दो मैचों के लिए उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है। वहीं घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले रिपोन मोंडोल और अब्दुल गफ्फार सकलैन की टीम में एंट्री हुई है। अब देखना ये होगा कि पहले दो टी20 मैचों में इन प्लेयर्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।
BAN vs NZ: दोनों टीमों का स्क्वॉड
पहले दो T20I मैचों के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, नुरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रिपोन मोंडोल, मोहम्मद सैफुद्दीन, अब्दुल गफ्फार सकलैन.
T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, बेन लिस्टर, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।
यह भी पढ़ें
IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ भयंकर नुकसान