1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK 1st ODI: पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त, बांग्लादेश ने 8 विकेट से रौंदा

BAN vs PAK 1st ODI: पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त, बांग्लादेश ने 8 विकेट से रौंदा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 11, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 05:38 pm IST

BAN vs PAK 1st ODI: बांग्लादेश की टीम अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया।

BAN vs PAK 1st ODI- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, पहला वनडे मैच। Image Source : BCB/X

BAN vs PAK 1st ODI: पाकिस्तान की टीम शाहीन अफरीदी की कप्तानी में बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है, जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बहुत बुरी तरह हरा दिया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस तरह बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

इससे पहले बांग्लादेश टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवरों में महज 114 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट चटकाए। पाकिस्तान को 114 रनों पर समेटने के बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर की पहली गेंद पर मामूली लक्ष्य को हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा और नाबाद लौटे। तनजीद ने 42 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश - तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल