BAN vs PAK 3rd ODI Live Score: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा और आखिरी मैच ढाका के मीरपुर स्थित शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रनों का स्कोर बनाया है। बांग्लादेश की तरफ से उनके ओपनिंग बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम के बल्ले से 107 रनों की जहां बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं तौहीद हृदोय ने नाबाद 48 रनों की जबकि लिटन दास ने 41 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया साथ ही प्लेइंग 11 में भी तीन बदलाव का ऐलान किया। शाहीन ने टॉस के समय बताया कि हमारे 2 खिलाड़ी चोटिल हैं तो वहीं वसीम जूनियर को हमने आराम देने का फैसला लिया है। इसमें गाजी गोरी और साद मसूद को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं बांग्लादेश टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पिछले मुकाबले में शर्मनाक हार के बाद भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है।
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
बांग्लादेश - सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
संपादक की पसंद