1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को 11 साल बाद फिर मिली शर्मनाक हार, बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार जीती ODI सीरीज

पाकिस्तान को 11 साल बाद फिर मिली शर्मनाक हार, बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार जीती ODI सीरीज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 15, 2026 10:41 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 10:43 pm IST

बांग्लादेश ने एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह हराने का कारनामा किया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ODI सीरीज में 2-1 से मात दी।

BAN vs PAK- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

PAK vs BAN: पाकिस्तान की शर्मनाक हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। 3 मैचों की ODI सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-1 से मात दी। इस तरह बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को ODI सीरीज में हराने का बड़ा कारनामा कर दिखाया।

फिर मिली करारी हार

दरअसल, पाकिस्तान के पास सालों बाद बांग्लादेश को हराने का मौका था, लेकिन कमजोर बल्लेबाजी ने पूरी टीम की पोल खोलकर रख दी। पाकिस्तान को इससे पहले 2015 में भी बांग्लादेश की सरजमीं पर 3 मैचों की ODI सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2011 में बांग्लादेश को ODI सीरीज में हराया था। तब से ही पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

पाकिस्तान को जीत के लिए 291 रनों का टारगेट मिला था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आई। सलमान आगा ने शतक जड़ा लेकिन दूसरे छोर पर किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान की टीम दबाव में बांग्लादेश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बिखर गई। तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज तंजीद हसन ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके बेहतरीन शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम ODI में 5 विकेट पर 290 रन बनाए। यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

तंजीद हसन ने जड़ा पहला ODI शतक

23 साल के ओपनर तंजीद हसन ने अपने ODI करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 107 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। तंजीद ने अपने करियर के 31वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सलमान आगा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। हालांकि बाद में वह स्पिनर अबरार अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए। बांग्लादेश को तंजीद और सैफ हसन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। सैफ हसन ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए, लेकिन उन्हें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 47वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले लिटन दास को 41 रन पर आउट किया और अगली ही गेंद पर रिशाद हुसैन को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया।

हृदोय की तेज पारी

डेथ ओवर्स में बैक टू बैक विकेट गिरने के बावजूद तौहीद हृदोय ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, पाकिस्तान की डेथ ओवर गेंदबाजी काफी प्रभावी रही और आखिरी दो ओवरों में बांग्लादेश सिर्फ 13 रन ही जोड़ सका। इसी वजह से टीम 300 रन के आंकड़े तक पहुंचने से थोड़ा पीछे रह गई और 290/5 का स्कोर बना सकी।

यह भी पढ़ें

रोहित या गेल, विराट कोहली ने बताया कौन है T20 का बेस्ट ओपनर?

बांग्लादेशी खिलाड़ी ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई, सेंचुरी लगाने के साथ 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल