1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ा ऐलान! ODI सीरीज के बीच स्क्वॉड में 30 साल के ऑलराउंडर की एंट्री

बड़ा ऐलान! ODI सीरीज के बीच स्क्वॉड में 30 साल के ऑलराउंडर की एंट्री

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 19, 2025 04:19 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 04:19 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट टीम की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में धाकड़ ऑलराउंडर को शामिल किया है।

Bangladesh Cricket Team- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : PTI

BAN vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है और ODI सीरीज खेल रही है। पहले ODI में मेजबान बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों के बीच 21 अक्टूबर को दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जाएगा। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, अनुभवी लेफ्ट-आर्म स्पिनर नासुम अहमद को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। 30 साल के नासुम अहमद ने अब तक 18 ODI मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं, और उनका इकॉनमी रेट 4.48 रहा है। नासुम ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में ODI मैच खेला था।

नासुम अहमद को टीम में शामिल करने के पीछे की बड़ी वजह ढाका की पिच है। बता दें, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले ODI में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला था। धीमी और टर्न लेने वाली पिच पर स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके बाद नासुम को टीम में वापस शामिल करने का फैसला लिया गया।

स्पिनरों ने दिखाया दम

वेस्टइंडीज की ओर से लेफ्ट-आर्म स्पिनर खारी पियरे ने शानदार गेंदबाजी की। खारी ने 10 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट झटका।वहीं, ऑफ-स्पिनर रोस्टन चेज ने दो विकेट झटके। दूसरी ओर, बांग्लादेश के स्पिनरों ने मुकाबला पूरी तरह पलट दिया, जहां रिशाद हुसैन और तानवीर इस्लाम ने मिलकर आठ विकेट हासिल कर मेजबान टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा और तीसरा ODI क्रमशः 21 और 23 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। ODI सीरीज के बाद दोनों टीमों की 3 मैचों की T20I सीरीज में आमना-सामना होगा। इस सीरीज के सभी मैच चट्टोग्राम में 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। 

बांग्लादेश की ODI टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, महिदुल इस्लाम अंकोन, जाकेर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तानवीर इस्लाम, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, हसन महमूद, नासुम अहमद।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल की कप्तानी में इस खिलाड़ी की लगी लॉटरीपहली बार मिला ODI में खेलने का मौका

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की जगह लेगी ये टीमहुआ ऐलानजानें पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल