1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान? BCCI ने दे दी बड़ी अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान? BCCI ने दे दी बड़ी अपडेट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 29, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:44 pm IST

इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा, जिसको लेकर सभी की नजरें टीम इंडिया के स्क्वाड पर लगी हुई हैं। वहीं बीसीसीआई ने स्क्वाड के ऐलान को लेकर तारीख तय कर दी है।

Indian Womens Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : X/BCCI WOMEN

भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल में ही साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी जहां उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली और इसमें उनको 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। अब सभी की नजरें 12 जून से इंग्लैंड में खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हैं जिसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड ऐलान को लेकर तारीख तय कर दी है जिसमें 2 मई को घोषणा की जाएगी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी बीसीसीआई ने जानकारी

बीसीसीआई ने 29 अप्रैल को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की जिसमें उन्होंने बताया की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान 2 मई को किया जाएगा। इसी के साथ-साथ वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को अपनी तैयारी परखने के लिए होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा। टीम इंडिया का पिछले टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें ग्रुप स्टेज से आगे का सफर भी नहीं तय कर सके थे। हालांकि इस बार भारतीय महिला टीम से सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है जिसमें अधिकतर खिलाड़ी ऐसी हैं जिनको टी20 फॉर्मेट का अब काफी अनुभव हासिल है।

टीम इंडिया को मिली है ग्रुप-ए में जगह

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को ग्रुप-ए में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की महिला टीम शामिल है। टीम इंडिया को मेगा टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के मैदान पर पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उनका अगला मैच 17 जून को नीदरलैंड्स की महिला टीम से होगा। 21 जून को टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ खेलेगी, जबकि 25 जून को उसका सामना बांग्लादेश की महिला टीम से होगा। ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला टीम को अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को खेलना है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जहां टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों की जगह पक्की मानी जा रही है तो वहीं कुछ नामों को लेकर चर्चा देखने को मिल सकती है, जिसमें कुछ को अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आजमाया भी गया था। इसमें एक नाम भारती फुलमाली का भी है।

ये भी पढ़ें

रियान पराग को ई-सिगरेट पीने पर हो सकती है जेल, जानें क्या कहता है भारत का कानून

रयान रिकल्टन ने 44 गेंदों में शतक पूरा कर रचा इतिहास, ध्वस्त किया सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल