1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के पहले ही मैच में भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका, हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

IPL 2026 के पहले ही मैच में भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका, हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 27, 2026 02:39 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 04:56 pm IST

Bhuvneshwar Kumar Record: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में इतिहास रचने के करीब हैं। भुवी ने इस लीग में अब तक 190 मैचों में 198 विकेट लिए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह 200 विकेट पूरे कर सकते हैं।

Bhuveshwar Kumar- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार Image Source : AP

Bhuvneshwar Kumar Record: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके पास आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में नया इतिहास रचने का मौका होगा। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें दो विकेट की जरूरत है।

आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सबकी नजरें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर रहेंगी। वह आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो अब तक कोई भी तेज गेंदबाज ने नहीं बना पाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सिर्फ 2 विकेट लेते ही वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक आईपीएल में 190 मैचों में 198 विकेट अपने नाम हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार पांच विकेट हॉल और 2 बार चार विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं।

किस गेंदबाज के नाम है आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने अब तक आईपीएल में 174 मैचों में 221 विकेट अपने नाम हैं। वह 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। ऐसे में आगामी मैच में भुवी इस एलिट लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने के लिए उन्हें सिर्फ दो विकेट चाहिए। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में सुनील नरेन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 189 मैचों में 192 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला के नाम 192 मैचों में 192 विकेट है।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल: 174 मैच: 221 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार: 190 मैच: 198 विकेट
  • सुनील नरेन: 189 मैच: 192 विकेट
  • पीयूष चावला: 192 मैच: 192 विकेट
  • आर अश्विन: 221 मैच: 187 विकेट

आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर ने किया था शानदार प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2025 में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और RCB के खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे। उन्होंने आईपीएल फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और दो विकेट चटकाए थे। भुवी अब इस आईपीएल सीजन में भी गेंद के साथ जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। अब देखना ये होगा कि पहले मैच में वह इस उपलब्धि को हासिल कर पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें 

PSL में लागू हुआ 2 प्लेइंग इलेवन वाला अजीबोगरीब नियम, टॉस के बाद टीम चुन सकते हैं कप्तान

IPL 2026 में कौन तोड़ेगा विराट के 973 रन वाला रिकॉर्ड? RCB के खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल