Wednesday, January 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs WI: पहले दिन गेंद से कहर बरपाने वाले गेंदबाज को लगी भयंकर चोट, स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा

NZ vs WI: पहले दिन गेंद से कहर बरपाने वाले गेंदबाज को लगी भयंकर चोट, स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा

NZ vs WI: वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज को गंभीर चोट लग गई।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Dec 10, 2025 11:07 am IST, Updated : Dec 10, 2025 12:34 pm IST
Blair Tickner- India TV Hindi
Image Source : AP न्यूजीलैंड क्रिकेट

NZ vs WI, 2nd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 10 दिसंबर को वेलिंगटन दूसरे टेस्ट का आगाज हुआ। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज अच्छा रहा। जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। 

मैदान पर चोटिल हुआ गेंदबाज

वेस्टइंडीज को 17वें ओवर में पहला झटका लगा। ब्रैंडन किंग न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर का शिकार बने। पहले विकेट की साझेदारी टूटते ही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। ब्लेयर टिकनर की खतरनाक गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम 56 ओवर में 176 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज की आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाने में कामयाब रही। इस दौरान ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट अकेले चटकाए। ब्लेयर 5 विकेट लेने के काफी करीब नजर आ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसनें न्यूजीलैंड टीम और कीवी फैंस को टेंशन में डाल दिया।

दरअसल,  ब्लेयर टिकनर वेस्टइंडीज की बैटिंग को तहस-नहस करने के बाद 67वें ओवर में फाइन लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान बाउंड्री लाइन पर गेंद को रोकने की कोशिश में टिकनर खुद को चोटिल कर बैठे। ऐसा लगा जैसा उनका बायां कंधा खिसक गया है और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस दौरान दर्शकों ने अपने गेंदबाज की हौसलाअफजाई करते हुए जमकर तालियां बजाई।

न्यूजीलैंड के खेमें में टेंशन 

साल 2023 की शुरुआत के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे टिकनर को क्राइस्टचर्च में मैट हेनरी और नाथन स्मिथ के चोटिल होने के बाद इस मैच की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। 16 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लेने की वजह से वह पहले दिन न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। हालांकि, उनकी चोट न्यूजीलैंड और टीम मैनेजमेंट को बड़ी टेंशन में डाल दिया है क्योंकि मेजबान कीवी पहले से ही चोटिल गेंदबाजों की कमी से जूझ रही है। बेन सियर्स, विल ओ'रूर्के और मैट फिशर चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं और अब ब्लेयर टिकनर के बाहर होने की संभावना लग रही है। 

वेस्टइंडीज की पहली पारी की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के गेंदबाज मेहमान टीम को 205 रन के स्कोर पर समेटने में कामयाब रहे। वेस्टइंडीज के लिए शे होप ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। टिकनर ने 4 जबकि माइकल रे ने 3 विकेट अपनी झोली में किए। जैकब डफी और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला।   

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: अर्शदीप सिंह का बड़ा कारनामा, भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

क्या अंपायर की गलती से बुमराह को मिला 100वां विकेट? नो बॉल पर मचा जमकर बवाल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement