1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI वर्ल्ड कप 2023 से पहले फैंस को मिला ये खास तोहफा, थीम सॉन्ग में इस एक्टर ने किया कमाल

ODI वर्ल्ड कप 2023 से पहले फैंस को मिला ये खास तोहफा, थीम सॉन्ग में इस एक्टर ने किया कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 20, 2023 12:41 pm IST,  Updated : Sep 20, 2023 12:42 pm IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। अब इसके थीम सॉन्ग को लॉन्च किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह ने कमाल कर दिया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh Image Source : ICC YOU TUBE SCREENGRAB

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से हो रही है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप भारत की धरती पर हो रहा है। इसके लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इसमें रणवीर सिंह और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। 

लॉन्च हुआ थीम सॉन्ग

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अभी दो हफ्ते का समय बचा हुआ है। अब वनडे वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग 'दिल जश्न बोले' को रिलीज कर दिया है। गाने में शानदार एंथम का समावेश है। जिसमें सुपरस्टार रणवीर सिंह ट्रेन के ऊपर और अंदर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने को बॉलीवुड के फेमस संगीतकार प्रीतम ने बनाया है। यह गाना आपको वनडे क्रिकेट की एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। इस गाने को जल्दी ही रेड एफएम और बिग एफएम पर भी सुना जा सकता है। 

रणवीर सिंह ने कही ये बात 

थीम सॉन्ग के बारे में बोलते हुए सुपरस्टार रणवीर सिंह ने कहा कि स्टार स्पोर्ट्स परिवार के एक हिस्से और एक क्रिकेट फैंस के रूप में, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए इस एंथम लॉन्च का हिस्सा बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है। यह एक उत्सव है। वह खेल जिसे हम सभी पसंद करते हैं। 

प्रीतम ने दिया है संगीत 

प्रीतम ने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे बड़ा जुनून है और अब तक के सबसे बड़े विश्व कप के लिए 'दिल जश्न बोले' की रचना करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। यह गाना सिर्फ 1.4 अरब भारतीय प्रशंसकों के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भारत आने के लिए है और अब तक के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बनें। वीडियो में क्रिकेट फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जिसमें सभी फैंस की भावनाएं समाहित हैं। ट्रेन के अंदर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने वाले देशों के झंडे को दिखाया गया है। 

यह भी पढ़ें: 

भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप का मैच इस स्टेडियम में होगा! जल्द ऐलान संभव

हुआ बड़ा अजूबा! सिर्फ 15 रनों पर ऑलआउट हुई ये टीम, क्रिकेट में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल