Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG सीरीज के बाद ये खिलाड़ी करेगा आराम, इस टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

IND vs ENG सीरीज के बाद ये खिलाड़ी करेगा आराम, इस टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Aug 07, 2025 01:15 pm IST, Updated : Aug 07, 2025 01:15 pm IST

भारत बनाम इंग्लैंड लं​बी सीरीज के बाद खिलाड़ी थक गए हैं, इसलिए अब आराम पर जा रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी वापस लौट आए हैं, इस​ बीच इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स ने द हंड्रेड से अपना नाम वापस ले लिया है।

brydon carse- India TV Hindi
Image Source : GETTY ब्रायडन कार्स

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में एक लंबी और काफी अहम सीरीज खेली गई। सीरीज का आगाज जून के महीने में हुआ था, जो अगस्त तक चली। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के सभी मैच पूरे पांच दिन तक चले। इससे खिलाड़ी काफी थक से गए थे। ऐसे में भारत के अलावा इंग्लैंड के भी कुछ खिलाड़ी लंबे आराम पर जा रहे हैं। इस बीच खबर है कि इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स अब ब्रेक पर जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने द हंड्रेड से अपना नाम वापस ले लिया है। 

द हंड्रेट टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे ब्रायडन कार्स

इस वक्त इंग्लैंड में द हंड्रेट टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें कई देशों के खिलाड़ी खेलते हैं। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के दो ही दिन बाद इसका आगाज हो गया। भारत के खिलाड़ी तो इसमें नहीं खेलते हैं, लेकिन इंग्लैंड के कई खिलाड़ी टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद द हंड्रेड में खेलने चले गए। लेकिन ब्रायडन कार्स ने कुछ अलग फैसला लिया है। लगातार टेस्ट मैच खेलने के बाद अब ब्रायडन कार्स ने इस साल के द हंड्रेड से अपना नाम वापस ले लिया है। बताया जाता है कि अपना वर्कलोड मैनेज करने के लिए कार्स ने ये ​अहम निर्णय लिया है। जो काफी हद तक ठीक भी है। 

कार्स ने चार मुकाबलों में की 155 ओवर की गेंदबाजी

ब्रायडन कार्स ने पांच मैचों की भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के कुल मिलाकर चार मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 155 ओवर की गेंदबाजी की। किसी भी तेज गेंदबाज के​ लिए इतने लंबे समय तक गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। गेंदबाजी के साथ साथ ब्रायडन कार्स ने अपनी टीम के लिए मौके पर काफी अहम रन भी बनाए, यानी वे अपनी टीम के लिए दोहरी भूमिका अदा कर रहे थे। भारत के खिलाफ चार मैच खेलकर कार्स ने कुल 9 विकेट निकाले। जो टीम के लिए काफी अहम साबित हुए।

एशेज के लिए अपने आपको फिट रखना चाहते हैं कार्स

ब्रायडन कार्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 36 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इसी साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज भी खेली जानी है। यही वजह है कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी बाकी टूर्नामेंट छोड़कर उसकी तैयारी कर रहे हैं। वैसे तो अभी तय नहीं है कि कार्स अपनी टीम के लिए एशेज खेलेंगे कि नहीं, लेकिन वे कम से कम मानसिक और शारीरिक रूप से जरूर इस​के लिए तैयार रहना चाहते होंगे, ताकि उन्हें अगर इस अहम सीरीज में खेलने का मौका मिले तो वे इससे चूक ना जाएं।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement