1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम पेन को दोबारा खेलते हुए देखना चाहते हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO

टिम पेन को दोबारा खेलते हुए देखना चाहते हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO

 Reported By: IANS
 Published : Dec 09, 2021 03:33 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 03:33 pm IST

2017 से क्रिकेट तस्मानिया के एक पूर्व कर्मचारी के साथ हुए विवाद में आने के बाद पेन ने कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

cricket australia ceo wants to see tim paine playing again- India TV Hindi
cricket australia ceo wants to see tim paine playing again Image Source : GETTY

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी के लिए टिम पेन का समर्थन करते हुए कहा कि वह पूर्व कप्तान को फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए "खेलते और प्रदर्शन करते हुए" देखना चाहते हैं।

2017 से क्रिकेट तस्मानिया के एक पूर्व कर्मचारी के साथ हुए विवाद में आने के बाद पेन ने कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Ashes 2021-22: ट्रेविस हेड ने लगाया करियर का तीसरा टेस्ट शतक, कंगारू टीम ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा

हॉकले ने सेन टेस्ट क्रिकेट में कहा, "बिल्कुल, हम पेन को खेलते हुए देखना पसंद करेंगे। हम उन्हें जल्द से जल्द मैदान में प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। यह उसके लिए एक कठिन समय था। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह पेन का फैसला था। वह पूर्व में अपने तीन वर्षो के दौरान कप्तान रहे हैं, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। पेन की गलती के बावजूद हर कोई उनका समर्थन कर रहा हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल