CSK vs KKR: आईपीएल 2025 का 25वां लीग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया। इस मैच को केकेआर की टीम 8 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 103 रनों का ही स्कोर बनाने में कामयाब हो सके। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 31 रनों की नाबाद पारी शिवम दुबे ने खेली। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में सुनील नारायण ने तीन विकेट जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। वहीं केकेआर की टीम ने इस टारगेट को सिर्फ 10.1 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया जिसमें सुनील नारायण ने जहां 44 रनों की पारी खेली तो वहीं क्विंटन डी कॉक के बल्ले से भी 23 रन देखने को मिले।
यहां पर देखिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच लाइव स्कोर