1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs LSG: चेन्नई में बारिश बिगाड़ेगी खेल? मैच से पहले आया मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

CSK vs LSG: चेन्नई में बारिश बिगाड़ेगी खेल? मैच से पहले आया मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 10, 2026 01:26 pm IST,  Updated : May 10, 2026 01:26 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

CSK vs LSG:- India TV Hindi
चेन्नई बनाम लखनऊ Image Source : AFP

CSK vs LSG Weather Report: IPL 2026 के प्लेऑफ की जंग अब बेहद रोमांचक हो चुकी है और ऐसे में हर मुकाबला अहम बन गया है। रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला भी काफी अहम माना जा रहा है। लेकिन इस बड़े मैच से पहले फैंस की नजरें चेन्नई के मौसम पर टिकी हुई हैं, क्योंकि बारिश मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है।

चेन्नई की नजर छठी जीत पर

IPL 2026 का 53वां मुकाबला 10 मई को चेन्नई में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय शानदार लय में नजर आ रही है और टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में CSK ने अब तक 10 मैचों में 5 जीत हासिल की हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। अगर चेन्नई इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो टीम टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत कर सकती है।

वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा माना जा रहा है। LSG ने इस सीजन अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में टीम 10वें स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदें लगातार मुश्किल होती जा रही हैं।

मौसम पर टिकी निगाहें

अगर मौसम की बात करें तो फैंस के लिए थोड़ी चिंता की खबर है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान चेन्नई में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है, लेकिन इसे पूरी तरह नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता। मुकाबले के दौरान करीब 20 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है, जो शाम होते-होते 17 प्रतिशत तक रह सकती है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैच बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरा हो जाएगा, लेकिन मौसम की हल्की दखलअंदाजी खिलाड़ियों और फैंस दोनों की चिंता जरूर बढ़ा सकती है। चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच और मौसम का असर मिलकर इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

Orange Cap की रेस में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, विदेशी गेंदबाज का पर्पल कैप पर कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल