1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: मुंबई इंडियंस की CSK के खिलाफ जीत होगी पक्की! ये आंकड़े दे रहे इस बात की गवाही

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की CSK के खिलाफ जीत होगी पक्की! ये आंकड़े दे रहे इस बात की गवाही

 Written By: Govind Singh
 Published : May 06, 2023 12:37 pm IST,  Updated : May 06, 2023 12:37 pm IST

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज चेपॉक के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई ने आईपीएल में 5 बार और सीएसके ने 4 बार खिताब जीता है।

CSK vs MI- India TV Hindi
CSK vs MI Image Source : IPL

CSK vs MI IPL 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। दोनों ही टीमों का अपना अलग फैन बेस है। आज चेपॉक के मैदान पर मुंबई और सीएसके के बीच महामुकाबला होगा। चेपॉक के मैदान पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। 

मुंबई इंडियंस की टीम है आगे 

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक आईपीएल में 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में मुंबई की टीम ने बाजी मारी है। वहीं, 15 मुकाबलों में सीएसके की टीम मैच जीतने में सफल रही है। इस तरह से मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। 

चेपॉक में CSK है पीछे 

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक के चिदंबरम स्टेडियम में 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 5 मैचों में मुंबई की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम मुंबई के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत पाई है। वहीं, आईपीएल 2023 में दोनों ही टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें सीएसके ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

दोनों टीमों के पास 9 खिताब 

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल खिताब जीता है। दोनों ही टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। 

IPL 2023 में ऐसा रहा है प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में दोनों ही टीमों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। सीएसके की टीम ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत दर्ज की है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। टीम 11 प्वॉइंट्स लेकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई की टीम ने अभी तक 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं और टीम 10 अंक लेकर छठे स्थान पर मौजूद है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल