1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs PBKS Score: पंजाब किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को पांच विकेट से हराया

CSK vs PBKS Score: पंजाब किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को पांच विकेट से हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Apr 03, 2026 11:45 pm IST

CSK vs PBKS Score: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।

CSK vs PBKS- India TV Hindi
CSK vs PBKS Image Source : AFP

CSK vs PBKS Score: IPL 2026 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसे पंजाब की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाने में कामयाब रही। पंजाब ने इस टारगेट को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब की ये इस सीजन लगातार दूसरी जीत है। वहीं चेन्नई को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो वहां संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। वह 7 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए। CSK के लिए इस मैच में आयुष म्हात्रे, सरफराज खान और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की। म्हात्रे 43 बॉल में 73 रन बनाकर टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे। वहीं शिवम दुबे 27 बॉल में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 32 रन ठोक दिए।

टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण सिंह ने 61 रन जोड़े। प्रियांश ने 11 बॉल पर 39 रन बनाए। प्रभसिमरण ने 34 बॉल में 43 रन की पारी खेली। पंजाब की तरफ से एकमात्र अर्धशतक श्रेयस अय्यर के बल्ले से आया, उन्होंने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए।

Latest Cricket News

CSK vs PBKS Live Score

Auto Refresh
Refresh
  • 11:25 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम ने 210 रनों के टारगेट का पीछा 18.4 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर करने के साथ इस सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत को हासिल किया है। पंजाब किंग्स की तरफ से उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने जहां 50 रनों की पारी खेली तो वहीं प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 11:11 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्रेयस अय्यर अर्धशतक लगाकर हुए आउट

    श्रेयस अय्यर ने इस मैच में अर्धशतक लगाया है, उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 26 गेंदों में पूरी की। पंजाब की टीम अब इस मैच को जीतने के बेहद करीब पहुंच गई है। अय्यर 29 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुए।

  • 11:05 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पंजाब किंग्स का स्कोर 16 ओवर के बाद

    16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन है। यहां से चेन्नई के लिए मैच जीतना काफी मुश्किल लग रहा है। पंजाब को यहां से जीत के लिए 24 बॉल में सिर्फ 33 रन चाहिए।

     

     
  • 10:47 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कूपर कोनोली हुए आउट

    कूपर कोनोली के रूप में चेन्नई को इस मैच में तीसरी सफलता मिली है। वह 22 बॉल में 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा है। पंजाब को यहां से जीत के लिए 48 बॉल पर 63 रन की जरूरत है।

  • 10:32 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    रनआउट होकर पवेलियन लौटे प्रभसिमरण

    प्रभसिमरण सिंह चेन्नई के खिलाफ मैच में 34 बॉल में 43 रन बनाकर रनआउट हो गए। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन है।

  • 10:26 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रभसिमरण कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी

    प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद प्रभसिमरण सिंह पंजाब के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। आठ ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरण 31 बॉल पर 38 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर

    7 ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब किंग्स ने एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरण 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 10:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रियांश आर्या तूफानी पारी खेलकर हुए आउट

    प्रियांश आर्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 11 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम मिल्ने ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद कूपर कोनोली बैटिंग के लिए आए हैं।

  • 9:56 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पंजाब किंग्स की तूफानी शुरुआत

    पंजाब किंग्स की टीम ने 209 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। टीम ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या 7 बॉल में 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 9:46 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पंजाब किंग्स की तरफ से ओपनिंग में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या उतरे

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को 20 ओवर्स में 209 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करने के लिए उनकी तरफ से प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 9:30 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पंजाब के सामने 210 रन का टारगेट

    चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं और पंजाब को जीत के लिए 210 रन बनाने होंगे।

  • 9:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

    18 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। दुबे 22 और प्रशांत वीर 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई यहां से ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाना चाहेगी।

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सरफराज खान की शानदार बल्लेबाजी

    सरफराज खान इस मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 12 बॉल में 32 रन बनाए। चेन्नई का स्कोर इस वक्त 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। उनके आउट होने के बाद प्रशांत वीर क्रीज पर आए हैं।

  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कार्तिक शर्मा हुए आउट

    कार्तिक शर्मा का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 3 बॉल में 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

  • 8:40 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    आयुष म्हात्रे 73 रन बनाकर हुए आउट

    आयुष म्हात्रे 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए और उन्होंने इस दौरान 43 गेंदों का सामना किया। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। टीम का स्कोर इस वक्त 13 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन है।

  • 8:32 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई ने गंवाया दूसरा विकेट

    चेन्नई को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में दूसरा झटका लगा है। वह 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए हैं। उनके आउट होने के बाद नंबर 4 पर शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं और चेन्नई का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन है।

  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

    11 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। टीम के लिए आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 96 रन की साझेदारी हो चुकी है।

  • 8:17 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    आयुष म्हात्रे का तूफानी अर्धशतक

    पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। उन्होंने मात्र 29 बॉल में इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी की है। गायकवाड़ 13 बॉल में 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

  • 8:04 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मैच में छह ओवर का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 19 बॉल में 29 रन तो वहीं कप्तान गायकवाड़ 10 बॉल में 14 रन बनाकर बैटिंग कर रही हैं।

  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

    चार ओवर का खेल खत्म हो चुका है और चेन्नई ने इस दौरान एक विकेट के नुकसान पर रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 12 और म्हात्रे 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज यहां से एक बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे।

  • 7:42 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई को लगा पहला झटका

    चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। सैमसन एक बार फिर फ्लॉप रहे और 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट नुकसान पर 14 रन है।

  • 7:24 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, सैमसन और गायकवाड़ क्रीज पर

    चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ओपनिंग के लिए उतरे हैं।

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

    पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI

    चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

  • 7:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

  • 6:52 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कैसा रहेगा चेन्नई की पिच का मिजाज

    चेन्नई और पंजाब के बीच ये मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। ऐसे में फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दोनों टीमों के बीच में अभी तक दिखी है कड़ी टक्कर

    आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सीएसके की टीम ने जहां 16 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम भी 16 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। वहीं पिछले 5 मैचों में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें पंजाब किंग्स की टीम 4 मैच जीतने में कामयाब रही है जबकि सीएसके सिर्फ एक बार ही जीत हासिल करने में सफल हुई है।

  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में स्क्वाड

    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    CSK का स्क्वॉड

    ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल