1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली ने अपने पहले ही मैच में किया करिश्मा, LSG के खिलाफ 200+ रन चेज कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

दिल्ली ने अपने पहले ही मैच में किया करिश्मा, LSG के खिलाफ 200+ रन चेज कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 25, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 02:16 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स ने आशुतोष शर्मा की तू्फानी पारी की मदद से IPL 2025 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन गेंद शेष रहते एक विकेट से हराया।

IPL 2025- India TV Hindi
दिल्ली बनाम लखनऊ Image Source : PTI

IPL 2025 में चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 210 रनों का बड़ा टारगेट हासिल करने में सफल रही। दिल्ली ने महज 1 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने अपने जुझारू प्रदर्शन से IPL में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। दिल्ली की टीम ने 200 से अधिक रनों का लक्ष्य 9 विकेट खोकर हासिल किया। इस तरह IPL में एक बड़ा कीर्तिमान बन गया। दिल्ली कैपिटल्स की IPL इतिहास में ये पहली ऐसी जीत रही, जिसमें उसने 1 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। इस यादगार और रोमांचक जीत के दम पर दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का शानदार जीत से आगाज करने में सफल रही। 

1 विकेट से जीत हासिल करने वाली 5वीं टीम 

आशुतोष शर्मा की नाबाद 66 रनों की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपटिल्स लखनऊ को हराने के साथ ही 5वीं ऐसी टीम बन गई है, जिसने IPL में एक विकेट से जीत दर्ज करने का बड़ा कारनामा कर दिखाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह IPL इतिहास में केवल दूसरा मौका था, जब किसी टीम ने 1 विकेट रहते इतने बड़े यानी 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया। इससे पहले 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 200 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया था। उस मैच में लखनऊ ने 1 विकेट शेष रहते 213 रनों का टारगेट चेज किया था। 

दिल्ली ने दूसरी बार किया कमाल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह रिकॉर्ड-ब्रेकिंग चेज रहा, क्योंकि 210 रन का लक्ष्य उसके द्वारा IPL में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा स्कोर बन गया। पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया। वहीं, दिल्ली की टीम ने दूसरी बार 200+ रनों का लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले टीम ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 209 रनों का टारगेट चेज किया था।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

  • 210 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, विशाखापत्तनम, 2025
  • 209 बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली, 2017

IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा 200+ रनों का टारगेट चेज करने वाली टीम है। पंजाब ने 7 बार ये बड़ा कमाल किया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस का नंबर आता है। मुंबई के नाम 5 बार 200+ रनों का टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड है। 

IPL में 200+ रनों का टारगेट चेज करने वाली टीमें

  • 7 - पंजाब किंग्स
  • 5 - मुंबई इंडियंस 
  • 3 - चेन्नई सुपर किंग्स
  • 3 - कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 3 -  लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 3 - राजस्थान रॉयल्स
  • 2 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 
  • 2 - सनराइजर्स हैदराबाद 
  • 2 - दिल्ली कैपिटल्स 

यह भी पढ़ें:

IPL में अनसोल्ड रहा धाकड़ खिलाड़ी बना कप्तान, पूर्व पाकिस्तानी पेसर के बेटे की कीवी टीम में एंट्री

GT vs PBKS Dream11 Prediction: इन धाकड़ खिलाड़ियों से बनाएं अपनी टीम, कप्तान-उपकप्तान के लिए ये ऑप्शन बेस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल