1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs PBKS Dream11 Prediction: इन धाकड़ खिलाड़ियों से बनाएं अपनी टीम, कप्तान-उपकप्तान के लिए ये ऑप्शन बेस्ट

GT vs PBKS Dream11 Prediction: इन धाकड़ खिलाड़ियों से बनाएं अपनी टीम, कप्तान-उपकप्तान के लिए ये ऑप्शन बेस्ट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 24, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 01:38 pm IST

IPL 2025 का आगाज हो चुका है। IPL में 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स अपना पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरेगी। इस मैच में गुजरात की पंजाब से टक्कर होगी।

GT vs PBKS- India TV Hindi
गुजरात बनाम पंजाब Image Source : PTI

GT vs PBKS: IPL 2025 का 5वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कल यानी 25 मार्च को खेला जाना है। ये मुकाबला गुजरात के घर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के जरिए IPL 2025 में अपने अभियान का आगाज करने उतरेंगी। गुजरात की टीम की कमान इस बार भी शुभमन गिल के हाथों में है जबकि पंजाब किंग्स की कप्तानी पिछले सीजन कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। इस बार दोनों टीमें कई नए खिलाड़ियों के साथ उतरने जा रही है, ऐसे में मुकाबला जबरदस्त होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मुकाबले की संभावित प्लेइंग-11, ड्रीम इलेवन और हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारें में... 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 5 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। इसमें 3 बार गुजरात की टीम ने बाजी मारी है जबकि 2 बार पंजाब की टीम ने जीत हासिल की है। 

GT vs PBKS मैच डिटेल्स 

  • तारीख और दिन: 25 मार्च 2025 (मंगलवार)
  • समय: 7:30 PM
  • वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • टॉस: 7:00 PM
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

गुजरात टाइटंस (GT) की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (इम्पैक्ट प्लेयर)।

पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को येनसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा (इम्पैक्ट प्लेयर)। 

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम11 (Gujarat Titans vs Punjab Kings Dream11 Prediction)

  • विकेटकीपर: जोस बटलर
  • बल्लेबाज: शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्को येनसन, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान)
  • गेंदबाज: राशिद खान (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: LSG के लिए अच्छी खबर नहीं, वापसी की राह देख रहे स्टार गेंदबाज को फिर से लगी चोट

NZ vs PAK: कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5वां T20I? कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल