Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दीप्ति शर्मा ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में ऐसा करने वाली बनी इकलौती प्लेयर

दीप्ति शर्मा ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में ऐसा करने वाली बनी इकलौती प्लेयर

महिला वर्ल्ड कप 2025 में दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 03, 2025 12:11 pm IST, Updated : Nov 03, 2025 01:54 pm IST
deepti sharma- India TV Hindi
Image Source : AP दीप्ति शर्मा

भारतीय टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हरा कर जीत लिया। भारत ने पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट को जीता है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए। इसके बाद दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज टिक नहीं पाईं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं। पूरी अफ्रीकी टीम 246 रनों पर सिमट गई।

ऑलराउंड खेल से दीप्ति शर्मा ने किया प्रभावित

दीप्ति शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों में कुल 58 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने ऋचा घोष के साथ टीम को 298 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी उनका कोई भी सानी नहीं रहा है और उन्होंने 9.3 ओवर्स में 5 विकेट हासिल किए। दीप्ति ने साउथ अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त करने में अहम रोल प्ले किया है। उनके आगे अफ्रीकी टीम की बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हुई दिखाई दीं। उनका शेफाली वर्मा ने अच्छा साथ निभाया और दो विकेट झटके।

दीप्ति शर्मा ने किया कमाल

दीप्ति शर्मा किसी भी महिला या पुरुष वनडे नॉकआउट मैच में अर्धशतक लगाने और पांच विकेट लेने वाले पहली खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने दमदार खेल से यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनसे पहले ऐसा वनडे नॉकआउट मैच में ऐसा कोई भी प्लेयर नहीं कर पाया था। दीप्ति ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और उनका अच्छा खेल फाइनल में भी जारी रहा।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का जीता अवॉर्ड

दीप्ति शर्मा ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 9 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 215 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। इसके अलावा गेंदबाजी में धार दिखाते हुए उन्होंने 22 विकेट चटकाए, जो महिला वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा हैं। अच्छी बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार पारियां खेली। इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी। उन्होंने 78 गेंदों में कुल 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल रहे। दीप्ति शर्मा के बल्ले से 58 रन निकले। भारतीय टीम ने इन प्लेयर्स की वजह से ही पहले बैटिंग करते हुए कुल 298 रन बनाए। वहीं अफ्रीकी टीम के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने जरूर 101 रन बनाए। लेकिन उन्हें बाकी की प्लेयर्स का साथ नहीं मिला। इसी वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

CWC 2025: अमनजोत कौर नहीं, वर्ल्ड कप फाइनल का ये कैच युगों तक रखा जाएगा याद

खिताब जीतकर भारत ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान, महिला वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement