1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: दीप्ति शर्मा के पास चौथे टी20 मैच में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ एक विकेट लेते ही बन जाएंगी नंबर-1

IND vs SL: दीप्ति शर्मा के पास चौथे टी20 मैच में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ एक विकेट लेते ही बन जाएंगी नंबर-1

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 27, 2025 09:40 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 09:40 pm IST

INDW vs SLW: भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के पास श्रीलंका के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बड़ा इतिहास रचने का मौका होगा।

Deepti Sharma- India TV Hindi
दीप्ति शर्मा Image Source : PTI

भारतीय महिला टीम अभी घर पर श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके शुरुआती तीन मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने के साथ उसे अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की नजरें अब इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर लगी हुई हैं, जिसमें चौथा मुकाबला 28 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा, जिसके लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट हासिल करना है।

दीप्ति महिला टी20 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने से एक कदम दूर

महिला टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अभी तक सिर्फ 2 गेंदबाज ही ऐसी हैं जो 150 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हो सकी हैं। इसमें सबसे पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की गेंदबाज मेगन शुट्ट ने किया था, जिनके नाम अभी 123 टी20 मैचों में 151 विकेट दर्ज हैं। वहीं इसके बाद दीप्ति शर्मा का नाम आता जिन्होंने भी महिला टी20 इंटरनेशनल में अब तक 151 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में यदि दीप्ति सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हो जाती हैं तो वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

  • मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 151 विकेट
  • दीप्ति शर्मा (भारत) - 151 विकेट
  • हेनरिएट इशिम्वे (रवांडा) - 144 विकेट
  • निदा दार (पाकिस्तान) - 144 विकेट
  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 142 विकेट

तीसरे टी20 में दिखा था गेंद से कमाल

दीप्ति शर्मा इस टी20 सीरीज में तीन में 2 मुकाबलों में खेलते हुए दिखी थी, जिसमें दूसरे मैच में वह हल्का बुखार होने की वजह से प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थी। तीसरे मुकाबले में मैदान पर वापसी करने के साथ उन्होंने गेंद से कमाल भी दिखाया था, जिसमें वह अपने 4 ओवर्स में 18 रन देने के साथ तीन विकेट लेने में कामयाब रही थी। वहीं इस सीरीज में अब तक दीप्ति शर्मा कुल 4 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

जो रूट ने 15 रन बनाकर रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर

कौन-सी टीम जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी, जानें Poll में क्या रहा नतीजा?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल