1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में बनी टीम का हिस्सा, दीप्ति शर्मा का रहा ऐसा प्रदर्शन उनकी टीम ने जीत ली ट्रॉफी

रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में बनी टीम का हिस्सा, दीप्ति शर्मा का रहा ऐसा प्रदर्शन उनकी टीम ने जीत ली ट्रॉफी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 19, 2024 09:01 am IST,  Updated : Aug 19, 2024 09:34 am IST

इंग्लैंड में खेली गई द हंड्रेड के वुमेंस फॉर्मेट में इस बार लंदन स्पिरिट की टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। इस टीम का हिस्सा भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा भी थी जिन्होंने फाइनल मुकाबले में अपनी टीम की जीत में अहम योगदान भी दिया।

Deepti Sharma- India TV Hindi
दीप्ति शर्मा का द हंड्रेड 2024 में गेंद और बल्ले दोनों से दिखा शानदार प्रदर्शन। Image Source : GETTY

भारतीय टीम की स्टार महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा इंग्लैंड में खेली गई द हंड्रेड वुमेंस 2024 में लंदन स्पिरिट टीम का हिस्सा थी। दीप्ति को लंदन स्पिरिट की टीम ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर इस सीजन के लिए अपने स्क्वाड में शामिल किया था, जिसमें उन्होंने चोटिल ग्रेस हैरिस की जगह ली थी। दीप्ति ने इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को विजेता बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की। फाइनल मुकाबले में जब लंदन स्पिरिट टीम को वेल्स फायर के खिलाफ 3 गेंदों में जीत के लिए चार रन चाहिए थे उस समय दीप्ति ने छक्का लगाया और टीम को जीत एक रोमांचक जीत दिला दी।

बल्ले से दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन 5 बार नाबाद लौटी पवेलियन

दीप्ति शर्मा को द हंड्रेड वुमेंस के इस सीजन में 8 मुकाबलों में से 6 में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें वह 5 बार नाबाद पवेलियन लौटी हैं। दीप्ति ने कुल 212 रन बनाए जिसमें उनका औसत 212 का रहा है। इस दौरान दीप्ति के बल्ले से कुल 18 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले। दीप्ति ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी 46 रनों की खेली जिसमें भी वह नाबाद पवेलियन लौटी थी। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 22.15 के औसत से कुल 8 विकेट हासिल किए जिसमें उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.94 का था।

फाइनल में भी मैच विनर की निभाई भूमिका

वेल्स फायर के खिलाफ फाइनल मुकाबले में लंदन स्पिरिट वुमेंस टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए उन्हें 100 गेंदों में 115 के स्कोर पर रोक दिया था। दीप्ति शर्मा ने इस खिताबी मुकाबले में अपनी 20 गेंदों में सिर्फ 23 रन देने के साथ एक अहम विकेट भी हासिल किया था। वहीं फील्डिंग में भी दीप्ति ने एक रन आउट करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। अब भारतीय महिला टीम को भी दीप्ति से आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर पैट कमिंस ने शुरू किया माइंडगेम, कहा - हमारा लक्ष्य इसे जीतना होगा

साउथ अफ्रीका ने भारत का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, पहले नंबर पर पहुंच पाई टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल