1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक की जीत, WPL में चेज कर लिया इतना बड़ा स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक की जीत, WPL में चेज कर लिया इतना बड़ा स्कोर

 Published : Feb 15, 2025 11:21 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 02:12 am IST

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में दो विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स की टीम Image Source : WPL TWITTER

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने WPL 2025 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। सांसें रोक देने वाले इस मैच में दिल्ली की टीम ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई ने 164 रन स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली की टीम ने शेफाली वर्मा और निकी प्रसाद की बदौलत हासिल कर लिया। 

आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 10 रनों की जरूरत थी। तब क्रीज पर राधा यादव और निकी प्रसाद मौजूद थीं। मुंबई के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी एस सजना ने संभाली। उनकी पहली गेंद पर निकी ने चौका लगाया, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गईं। इसके बाद दिल्ली को आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत थी। इसी गेंद पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब अरुंधति रेड्डी ने दूसरा रन पूरा किया, तब हरमनप्रीत के थ्रो पर वह रन आउट होते-होते बच गईं। रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद स्टंप पर लगने से पहले ही वह क्रीज में पहुंच गई थीं और इस तरह से दिल्ली की टीम ने मुकाबला जीत लिया था। 

दिल्ली ने चेज किया हाईएस्ट सफल रन चेज

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 165 रनों का टारगेट चेज करके इतिहास रच दिया है। यह WPL में दिल्ली की टीम का हाईएस्ट सफल रन चेज है। इससे पहले WPL में दिल्ली की टीम इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं कर पाई थी। मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 43 रन और निकी प्रसाद ने 35 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही दिल्ली की टीम मैच जीतने में सफल रही। 

नेट सेवियर ब्रंट ने लगाया दमदार अर्धशतक

नेट सेवियर ब्रंट ने 80 रन की नाबाद पारी में 13 चौके लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 22 गेंद में 42 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 40 गेंद में 73 रन जोड़े। दिल्ली के गेंदबाजों ने हालांकि शानदार वापसी करते हुए 59 रन के भीतर आठ विकेट चटकाकर मुंबई को 19.1 ओवर में 164 रन पर आउट कर दिया। पावरप्ले के छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 42 रन था। एलिसे कैप्सी ने एक ओवर में 19 रन दिए। नेट सेवियर ब्रंट और हरमनप्रीत ने राधा यादव के आठवें ओवर में 18 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। 

शिखा पांडे ने हासिल किए दो विकेट

तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि मिन्नू मनी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर एक विकेट लिया। बाकी की गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। शिखा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों हीली मैथ्यूज (0 रन) और यास्तिका भाटिया (11 रन) को पवेलियन भेजा।

यह भी पढ़ें: 

हरमनप्रीत का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला प्लेयर

दुनिया के नंबर-1 टेनिस प्लेयर पर लगा 3 महीने का बैन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल