Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ ही RCB को हुआ भारी नुकसान, प्लेऑफ की राहें हुई मुश्किल

दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ ही RCB को हुआ भारी नुकसान, प्लेऑफ की राहें हुई मुश्किल

Written By: Rishikesh Singh Published : Apr 12, 2024 11:53 pm IST, Updated : Apr 12, 2024 11:53 pm IST

लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को अंक तालिका में फायदा हुआ है। जिसके कारण आरसीबी की मुश्किलें काफी बढ़ गई है और उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ा है।

LSG vs DC- India TV Hindi
Image Source : IPL दिल्ली कैपिटल्स ने किया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नुकसान

IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को यह मैच 6 विकेट से हराया। दिल्ली की जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भारी नुकसान का सामन करना पड़ा है। वहीं आरसीबी के लिए प्लेऑफ की राहें और भी मुश्किल होती जा रही है। इस मैच में मिली दिल्ली कैपिटल्स की जीत के कारण आरसीबी को कैसे नुकसान हुआ है आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

RCB को कैसे हुआ नुकसान

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के बाद अंक तालिका में भारी फेरबदल देखने को मिला है। दरअस इस मुकाबले में जीत के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अंक तालिका में आखिरी स्थान पर थी, वह अब 9वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरी ओर आरसीबी की टीम अब 10वें स्थान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मुकाबलों में 2 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं उनके पार 4 अंक हैं। वहीं आरसीबी की टीम 6 मुकाबलों में सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर सकी है और उनके 2 अंक हैं। ऐसे में उनके लिए यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो गया है।

LSG को नुकसान CSK को फायदा

दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स को भी नुकासन हुआ है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 5 मुकाबले खेल लिए हैं। जहां उन्हें तीन मैचों में जीत मिली है, वहीं अब वह दो मैच हार गए है। उनके खाते में 6 अंक है। इस मैच से पहले वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर थे, लेकिन अब वह चौथे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को बिना मैच जीत ही फायदा हो गया और वें चौथे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह से मैच हराया, जिसके कारण उनके नेट रन रेट को नुकासान हुआ और वह सीएसके के नीचे आ गए। चेन्नई का नेट रन रेट +0.666 है, वहीं लखनऊ का नेट रन रेट +0.436 है।

कैसा रहा मैच का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बना इस मैच को अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें

आखिरकार टूट ही गया लखनऊ सुपर जायंट्स का ये महारिकॉर्ड, ऋषभ पंत की दिल्ली ने भेद दिया किला

LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement