1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गए इस मामले में WTC में नंबर-1 श्रीलंका के खिलाड़ी

हार के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गए इस मामले में WTC में नंबर-1 श्रीलंका के खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 19, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 05:16 pm IST

भारतीय टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के बावजूद श्रीलंका के कप्तान कप्तान धनंजय डिसिल्वा एक बड़ी उपलब्ध बतौर श्रीलंकाई खिलाड़ी WTC के इतिहास में हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

Dhananjaya de Silva- India TV Hindi
धनंजय डिसिल्वा Image Source : AP

भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के स्टेडियम में खेला गया जिसको टीम इंडिया 165 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। मेजबान श्रीलंकाई टीम को इस मैच में 372 रनों का टारगेट मिला था जिसका पीछा करते हुए उनकी दूसरी पारी मैच के पांचवें दिन 206 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस पारी में श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने जहां 84 रन बनाए तो वहीं उनके कप्तान धनंजय डिसिल्वा के बल्ले से भी 59 रन देखने को मिले। श्रीलंकाई टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उनके कप्तान धनंजय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गए। अब WTC के इतिहास में धनंजय डिसिल्वा श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने दिनेश चांदिमल और दिमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़ दिया है।

धनंजय ने खेली WTC में 23वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी

भारतीय टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा पहली पारी में बल्ले से कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे, जिसमें वह 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं इसके बाद दूसरी पारी में जब श्रीलंकाई टीम 372 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी तो धनंजय के बल्ले से 59 रनों की पारी देखने को तो मिली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में धनंजय डिसिल्वा के बल्ले से ये 23वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 9 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारी खेली है। धनंजय डिसिल्वा अब तक WTC के इतिहास में 38 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 68 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की और 44.77 के औसत से 2776 रन बनाने में कामयाब हो सके।

श्रीलंका के लिए WTC में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी

  • धनंजय डिसिल्वा - 23 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • दिनेश चांदिमल - 22 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • दिमुथ करुणारत्ने - 22 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • एंजेलो मैथ्यूज - 15 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • कुसल मेंडिस - 14 फिफ्टी प्लस रनों की पारी

राहुल और पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी ने हमें मैच में पीछे छोड़ दिया

गॉल टेस्ट मैच में हार को लेकर धनंजय डिसिल्वा ने बड़ी वजह केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी को बताया जिसके चलते भारतीय टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी थी। धनंजय ने कहा कि यहां पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि राहुल और पडिक्कल को जो शुरुआत मिली उसको वह बड़ी पारी में बदलने में कामयाब हो सके और वहां से हम पर काफी दबाव बढ़ गया। टॉस भी काफी अहम रहा क्योंकि जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो काफी जल्दी विकेट गंवा दिए जहां से हम पिछड़ गए।

ये भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा ने अगले ही दिन की भूल सुधार, धनंजय डिसिल्वा का नहीं छूट रहा 5 का साथ

यशस्वी जायसवाल का गजब माइंडगेम, IPL का लालच देकर डिकवेला को उकसाया, फिर प्रसिद्ध कृष्णा को मिला विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल