1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका, ये खिलाड़ी अचानक हो गया बाहर

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका, ये खिलाड़ी अचानक हो गया बाहर

 Published : Nov 04, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 03:42 pm IST

PAK vs SA: साउथ अफ्रीकी टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस टीम से बाहर हो गए हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस- India TV Hindi
dewald brevis Image Source : AP

Pakistan Vs South Africa: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है। पहले टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली गई थी, इसके बाद अब वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। तीन मैचों की सीरीज की इससे पहले कि शुरुआत हो, साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ​ब्रेविस को लेकर खबर आ रही है कि वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे डेवाल्ड ब्रेविस

साउथ अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। इसलिए वे पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे मेचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले जब टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का मुकाबला लाहौर में खेला जा रहा था, उसमें उन्हें चो​ट लग गई थी। इस बीच साउथ अफ्रीका ने अभी तक ब्रेविस के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। 

भारत दौरे पर भी आएगी साउथ अफ्रीकी टीम

साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान से वनडे सीरीज खेलने वाले बाद भारत आएगी। यहां पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका क्रिकेट को उम्मीद है कि तब तक ब्रेविस ठीक हो जाएंगे। अगली सीरीज भी काफी ज्यादा होगी, इसमें साउथ अफ्रीकी टीम चाहेगी कि ब्रेविस ​ठीक हो जाएं। 

मैथ्यू ब्रीट्जके संभाल रहे हैं साउथ अफ्रीका की कप्तानी

डेवाल्ड ब्रेविस के टीम से बाहर होने से साउथ अफ्रीका को झटका तो लगा है, लेकिन आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार होने के बाद भी ब्रेविस के वनडे के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं हैं। हालांकि जिस भी दिन उनके बल्ले से बॉल आती रहती है, उस दिन सबसे बड़े हीरो वही होते हैं। लेकिन रोज रोज ऐसा नहीं होता। इस सीरीज के दौरान साउथ अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीट्जके को अपना कप्तान बनाया है। जिनका करियर अभी बहुत ​बड़ा नहीं है। ऐसे में साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान दौरे पर संघर्ष करना पड़ सकता है। टी20 सीरीज पाकिस्तान ने 2.1 से अपने नाम की थी। देखना होगा कि वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम कैसा प्रदर्शन करती है। 

पहले वनडे के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक , लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीट्जके (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स। 

यह भी पढ़ें 

ICC ने किया म​हिला विश्व कप की टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर नहीं, इन 3 भारतीय ​प्लेयर्स को मिली एंट्री

IND vs PAK: नवंबर में इस तारीख को होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी बरपाएंगे कहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल