1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिग्वेश राठी अपने हरकतों से नहीं आ रहे हैं बाज, DPL 2025 में बल्लेबाज के साथ की अभद्रता, देखें VIDEO

दिग्वेश राठी अपने हरकतों से नहीं आ रहे हैं बाज, DPL 2025 में बल्लेबाज के साथ की अभद्रता, देखें VIDEO

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 07, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 12:07 pm IST

आईपीएल 2025 में नोटबुक सेलिब्रेशन करके दिग्वेश राठी सुर्खियों में आए। वह इस वक्त दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं और वहां अब अपनी खराब हरकतों की वजह से चर्चा में आ गए हैं।

Digvesh Rathi- India TV Hindi
दिग्वेश राठी Image Source : AP

Digvesh Rathi Video: दिग्वेश राठी, यह खिलाड़ी IPL 2025 के दौरान अपनी हरकतों की वजह से काफी सुर्खियों में रहा। वह इस वक्त दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेल रहे हैं और एक बार फिर वह अपनी हकरतों की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल 05 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस का मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से हुआ। इस मैच में गेंदबाजी करने के दौरान दिग्वेश राठी वेस्ट दिल्ली के बल्लेबाज अंकित कुमार के साथ अभद्रता करने लगे। इसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

DPL 2025 में दिग्वेश राठी ने बल्लेबाज के साथ की अभद्रता

यह घटना वेस्ट दिल्ली लायंस की पारी के दौरान पांचवें ओवर में हुई। साउथ दिल्ली की तरफ से यह ओवर दिग्वेश राठी फेंक रहे थे। यह राठी के स्पेल का दूसरा ओवर था। इस ओवर की आखिरी बॉल पर वह गेंद फेंकने के लिए अपना रनअप पूरा करते हैं लेकिन गेंद नहीं फेंकते हैं। इसके बाद वह राउंड द विकेट गेंद फेंकने के लिए आते हैं। इस बार बल्लेबाजी कर रहे अंकित अपनी क्रीज से हट जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ कहा सुनी होती है।

अंकित कुमार ने दिग्वेश राठी के खिलाफ बनाए खूब रन

बाद में अंकित ने दिग्वेश राठी के स्पेल के तीसरे ओवर में दो गगनचुंबी सिक्स लगाए और राठी की तरफ दो का इशारा किया। इससे राठी काफी गुस्सा हो गए। राठी ने तीन ओवर में कुल 33 रन लुटाए और इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, अंकित ने 46 गेंद पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 96 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच को वेस्ट दिल्ली लायंस ने 8 विकेट से अपने नाम किया।

आईपीएल 2025 में दिग्वेश राठी ने की थी अभिषेक शर्मा के साथ बहस 

आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल के दौरान भी दिग्वेश राठी अपनी इन्हीं हरकतों की वजह से मुसीबत में फंस गए थे और उनके ऊपर बीसीसीआई ने बैन भी लगाया था। वह एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ उलझ गए थे। दिग्वेश राठी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल 2025 में कुल 14 विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें

न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला क्यों नहीं है WTC का हिस्सा, ICC Test Rankings है वजह

T20I में हैट्रिक, सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े, आज मना रहा है 33वां बर्थडे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल