1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG Weather: टीम इंडिया के अरमानों पर फिर सकता है पानी, बर्मिंघम में चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

IND vs ENG Weather: टीम इंडिया के अरमानों पर फिर सकता है पानी, बर्मिंघम में चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 05, 2025 11:32 am IST,  Updated : Jul 05, 2025 11:35 am IST

IND vs ENG, 2nd Test DAY 4: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मौसम खराब रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा अनुमान है कि बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है।

ind vs eng- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : GETTY

IND vs ENG, 2nd Test: बर्मिंघम टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 244 रन की मजबूत बढ़त बना ली है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 रन और करुण नायर 7 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। टीम का इरादा चौथे दिन तेजी से रन जोड़कर इंग्लैंड को विशाल लक्ष्य देने का होगा। हालांकि, भारत की उम्मीदों पर मौसम पानी फेर सकता है। बर्मिंघम में चौथे दिन बारिश की भारी संभावना जताई गई है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों की लय पर असर पड़ सकता है। बारिश के कारण आउटफील्ड गीला हो सकता है और बादलों की मौजूदगी से इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

पूरे दिन बारिश की आशंका 

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहेंगे। सुबह बारिश की 60 फीसदी संभावना है, वहीं दोपहर के समय भी आसमान पूरी तरह साफ होने की उम्मीद नहीं है। सुबह 99 फीसदी बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर हल्की बारिश की आशंका है। दोपहर तक मौसम थोड़ा बेहतर हो सकता है, लेकिन बारिश की संभावना जस की तस बनी रहेगी। शाम के वक्त बारिश की संभावना कम होकर 55 फीसदी तक रहने की उम्मीद है।

भारत की रणनीति पर पड़ सकता है असर

अगर बारिश होती है तो भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। टीम की कोशिश चौथे दिन तेजी से रन जोड़कर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाने की होगी, लेकिन मौसम की मार से मुकाबले की दिशा बदल भी सकती है। अगर मौसम साथ देता है, तो भारत के पास मैच जीतने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, अगर बारिश ने खलल डाला तो टेस्ट मैच के नतीजे पर असर पड़ सकता है।

टीम इंडिया के पास जीत का मौका

गौरतलब है कि भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की कोशिश जीत दर्ज करने की होगा ताकि सीरीज में बराबरी हासिल की जा सके। हालांकि, इंग्लैंड टीम इंडिया को आसानी से जीत दर्ज करने नहीं देगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे दिन किस टीम के नाम रहता है। 

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज की आखिर कितनी है संपत्ति, टीम इंडिया और IPL में खेलकर होती है इतनी कमाई

IND vs ENG: लंबे समय से था इंतजार, गेंद से कहर बरपाने के बाद बोला भारतीय गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल