1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND : टीम इंडिया की खुल गई पोल, ये है कमजोर कड़ी

ENG vs IND : टीम इंडिया की खुल गई पोल, ये है कमजोर कड़ी

 Published : Jul 15, 2022 12:48 pm IST,  Updated : Jul 15, 2022 03:53 pm IST

ENG vs IND : सीरीज के दूसरे मैच में गेंदबाजों ने उतना अच्छा तो नहीं, लेकिन फिर भी ठीकठाक प्रदर्शन किया। बुमराह और शमी जल्दी विकेट नहीं दिला सके तो ये काम युजवेंद्र चहल ने किया।

Rohit Sharma and Rishabh Pant- India TV Hindi
Rohit Sharma and Rishabh Pant Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • वन डे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया की 100 रन की हार
  • सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए जीतना होगा तीसरा और आखिरी मैच
  • टीम इंडिया का मिडल आर्डर एक भी फिर बना चिंता का सबब

ENG vs IND : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज अब बराबरी पर पहुंच गई है। अब सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच से तय होगा कि विजेता कौन होगा। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच जिस अंदाज में जीता था और इंग्लैंड को चारो​खाने चित्त किया था, उसके बाद लगने लगा था कि भारतीय टीम इंग्लैंड का सूपड़ा भी साफ कर सकती  है, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। वहीं अंग्रेजों की बात करें तो उन्होंने दूसरे मैच में जबदस्त वापसी की है, पहले मैच में जो उनकी कमजोर कड़ी थी, उसी ने मैच जिता दिया, वहीं भारतीय टीम की भी कमजोर कड़ी सामने आ गई है। 

पहले मैच में चले बुमराह और शमी, दूसरे मैच में युजवेंद्र चहल ने की अच्छी गेंदबाजी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच टीम इंडिया की पेस बैटरी ने कमाल किया था। जसप्रीत बुमराह और मोहम्म्द शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया और इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को टिकने ही नहीं दिया। भारत ने इंग्लैंड की आधी टीम को दस ओवर के अंदर ही पवेलियन भेज दिया था। यही कारण रहा कि इंग्लैंड की पूरी टीम मिलकर केवल 110 रन ही बना सकी। भारत के सामने बहुत छोटा सा टारगेट था, जिसे कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ही मिलकर पूरा कर दिया और भारत को सीरीज में बढ़त दिला दी। खास बात ये रही कि पहले मैच में दो के अलावा किसी और बल्लेबाज की बारी ही नहीं आई। लेकिन दूसरे मैच में ठीक इसके उलट हुआ। 

रोहित शर्मा और शिखर धवन नहीं चले, मिडल आर्डर भी पूरी तरह से ध्वस्त
सीरीज के दूसरे मैच में गेंदबाजों ने उतना अच्छा तो नहीं, लेकिन फिर भी ठीकठाक प्रदर्शन किया। अगर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जल्दी विकेट नहीं दिला सके तो ये काम युजवेंद्र चहल ने किया और जल्दी जल्दी विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। इस मैच में भी इंग्लैंड की टीम कोई बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई थी। इंग्लैंड की पूरी टीम 49 ओवर में ही आउट हो गई और 246 रन का मामूली सा स्कोर था। टीम इंडिया के लिए इस रन चेज को करना बहुत मुश्किल नहीं था। लेकिन इस बार कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ज्यादा रन नहीं बना सकी और पूरी जिम्मेदारी मिडल आर्डर पर आ गई। इससे पहले भी कई बार देखने के लिए मिला है कि भारत का मीडिल आर्डर कई बार ध्वस्त हो चुका है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। विराट कोहली तो आउट आफ फार्म हैं, लेकिन सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा इतना भी नहीं कर सके कि टीम को जीत के करीब भी ले जा पाते। पूरी टीम केवल 38.5 ओवर में केवल 146 रन पर ही आउट हो गई। टीम के मिडल आर्डर ने एक बार फिर टीम इंडिया की पोल खोलने का काम किया है। अगले मैच में अगर जीत के बाद सीरीज भी अपने नाम करनी है तो भारत के मिडल आर्डर को अच्छा परफार्म करना होगा। 

खेल की ये खबरें भी पढ़ें : 

World Test Championship Points Table : टीम इंडिया फाइनल में कैसे पहुंचेगी, जानिए पूरा गणित

Virat Kohli- Rohit Sharma : विराट कोहली के फार्म पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

Sourav Ganguly : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को ब्रिटिश संसद ने किया सम्मानित, जानिए क्यों

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल