1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन का यादगार कमबैक, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

T20 World Cup 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन का यादगार कमबैक, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 23, 2024 10:37 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 10:42 pm IST

ENG vs USA: इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 49वें मैच में अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच में इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन हैट्रिक ली और जोस बटलर ने एक कप्तानी पारी खेली।

T20 World Cup 2024- India TV Hindi
डिफेंडिंग चैंपियन का यादगार कमबैक Image Source : GETTY

ENG vs USA T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 49वां मैंच इंग्लैंड और अमेरिका की टीमों बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने उतरी अमेरिका की टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। 

डिफेंडिंग चैंपियन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। इंग्लैंड का सफर इस टूर्नामेंट में काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा। इस बार इंग्लैंड का पहला ही मैच बारिश में धूल गया था और दूसरे ही मैच में उसे हार मिली थी। इस खराब शुरुआत के बाद भी वह सुपर-8 में पहुंचने में कामयाब रही थी। इसके बाद सुपर-8 राउंड के दूसरे मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इंग्लैंड ने इतने उतार चढ़ाव के बाद भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। 

अमेरिका की टीम को 10 विकेट से हराया 

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अमेरिका टीम 18.5 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा सैम करन और आदिल रशीद ने दो-दो  विकेट लिए। वहीं, इंग्लैंड ने इस टारगेट को 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान जोस बटलर ने 38 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। उन्होंने एक ओवर में लगातार 5 छक्के भी जड़े। 

वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका के लिए करो या मरो का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के ग्रुप 2 में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है। टूर्नामेंट का 50वां मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा रहने वाला है। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें

क्रिस जॉर्डन ने टी20 वर्ल्ड कप में फेंका ऐतिहासिक ओवर, 5 गेंदों में चटकाए 4 विकेट, हैट्रिक भी की अपने नाम 

IND W vs SA W: भारत ने साउथ अफ्रीका को किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में 6 विकेट से मारी बाजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल