1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नाइट क्लब विवाद में फंसे अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन, टीम से हो सकती है छुट्टी

नाइट क्लब विवाद में फंसे अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन, टीम से हो सकती है छुट्टी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 08, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 11:57 pm IST

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों के अंतर से हराया। कीवी टीम को हराने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन नाइट क्लब में नजर आए।

Ben Stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : PTI

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 115 रनों से जीतने के बाद, दोनों खिलाड़ी सोमवार की सुबह एक नाइट क्लब में मौजूद थे। वहां कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) अब उन दोनों के खिलाफ जांच कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों प्लेयर्स ने ईसीबी के नियमों का उल्लंघन किया है।

दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं स्टोक्स और एटकिंसन

ECB ने 8 जून की शाम को एक बयान जारी कर बताया कि वे टीम के प्रोटोकॉल को तोड़ने के मामले की जांच कर रहे हैं। बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि इस घटना की वजह से स्टोक्स और एटकिंसन दोनों को अगले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से 'द ओवल' मैदान पर शुरू होने वाला है और जल्द ही इस मैच के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में अगर ये दोनों प्लेयर्स दोषी पाए गए तो इस मैच के लिए उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है।

ECB ने इस पूरे मामले पर जारी किया बड़ा बयान

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद प्लेयर्स ने नियमों को उल्लंघन किया है। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन उस समय नाइट क्लब में ही थे जब वहां वह घटना घटी। बोर्ड अभी इस मामले से जुड़ी और जानकारियां जुटा रहा है। इसके साथ ही ECB ने इसकी शिकायत खेल की निगरानी करने वाली संस्था 'क्रिकेट रेगुलेटर' से भी कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों की हुई थी आलोचना

आपको बता दें कि इंग्लैंड बोर्ड ने हाल ही में खिलाड़ियों के देर रात तक बाहर रहने पर रोक लगाई थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के खराब बर्ताव की काफी आलोचना हुई थी। वहीं  हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल को भी एक बाउंसर के साथ बहस करने के मामले में सजा मिल चुकी है, जबकि एशेज के दौरान बेन डकेट का भी शराब के नशे में एक वीडियो वायरल हुआ था।

न्यूजीलैंड को हराने के बाद बेन स्टोक्स ने दिया था विवादित बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह ड्रेसिंग रूम में जाकर अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ आराम से बैठकर बियर पीने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि मैं जानता था कि नतीजे के लिहाज से यह मैच कितना बड़ा था और अगर हम हार जाते, तो बाहर लोग हमारे बारे में क्या बातें करते। लेकिन अब जब हम जीत गए हैं, तो मुझे असली खुशी और मुस्कान तब तक नहीं मिलेगी जब तक मैं ऊपर जाकर लड़कों के साथ बियर शेयर नहीं कर लेता।

यह भी पढ़ें

IND vs SL: ​सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका ए मुकाबला, एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी

IND vs ENG टी20 मैचों की बदली टाइमिंग, अब एक घंटे पहले शुरू होंगे मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल