1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद बटलर के अंदर बैठा डर? इंग्लैंड पर मंडराया खतरा

अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद बटलर के अंदर बैठा डर? इंग्लैंड पर मंडराया खतरा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 16, 2023 06:15 am IST,  Updated : Oct 16, 2023 06:15 am IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने एक बड़ा बयान दिया है। ये वर्ल्ड कप में इस साल का सबसे बड़ा उलटफेर था।

ODI World Cup 2023- India TV Hindi
ODI World Cup 2023 Image Source : PTI

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने बोर्ड पर 284 रन लगाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम मात्र 40.3 ओवर्स में 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हार मिलने के बाद क्रिकेट जगत सन्न रह गया है। जिसके बाद लगातार सवालों में पड़ रहे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने एक बड़ा बयान दिया।

बटलर ने दिया बड़ा बयान 

अफगानिस्तान के हाथों उलटफेर का शिकार हुए मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम उस स्तर पर नहीं खेल पा रही, जैसे खेलना चाहिए। अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए रविवार को इंग्लैंड को 64 रन से हराया। हार के बाद बटलर ने कहा कि यह निराशाजनक है। टॉस जीतने के बाद हमने गेंदबाजी चुनी लेकिन अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। अफगानिस्तान ने हर विभाग में हमें उन्नीस साबित किया। 

हार से निराश जोस बटलर

उन्होंने कहा कि हम उस स्तर पर नहीं खेल पा रहे हैं, जैसे हमें खेलना चाहिए। बल्ले और गेंद दोनों से निराशाजनक रहा। अफगानिस्तान के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है और मैदान पर वैसी ओस भी नहीं थी जिसकी हमें उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि गेंद को असमान उछाल मिल रहा था। उन्होंने स्टंप पर गेंद डाली और हम अच्छा खेल नहीं पाए। ऐसी हार खलती है और खलनी भी चाहिए। लेकिन हम इससे उबरकर वापसी करेंगे।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

285 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड के स्टार ओपनर जॉनी बेयरस्टो फजलहक फारुकी की गेंद पर मात्र 2 रन बनाकर चलते बने। वहीं 32 रन डेविड मलान और 11 रन जो रूट ने बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की विकेटों का सिलसिला थमा ही नहीं। एक के बाद एक इंग्लिश बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन जाता रहा। जोस बटलर (9), सैम करन (10), लियाम लिविंगस्टन (10) बिना कुछ किए आउट हो गए। आखिर में 20 रनों का योगदान आदिल रशीद ने दिया। इंग्लैंड की ओर से सिर्फ हैरी ब्रूक ने 66 रनों की एक हाफ सेंचुरी वाली पारी खेली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल