1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने सिर्फ 5 ओवर में ही बना डाला टेस्ट क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ये कारनामा

इंग्लैंड ने सिर्फ 5 ओवर में ही बना डाला टेस्ट क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ये कारनामा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 18, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 04:56 pm IST

इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी टीम टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को जीत चुकी है और दूसरे मैच में उनके बल्लेबाज काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

England Cricket Team- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज Image Source : GETTY

ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को जीत चुकी इंग्लैंड की टीम दूसरे मैच में को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शुरुआती 5 ओवर में कुछ ऐसा कर दिखाया जो आज तक किसी भी टीम ने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं किया।

इंग्लैंड ने बनाया ये रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पहला विकेट जैक क्रॉले के रूप में खो दिया। वहीं वेस्टइंडीज को काफी अच्छी शुरुआत मिली जैसा की वह चाह रहे होंगे, लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का साथ देने के लिए ओली पोप मैदान पर उतरे और इन दोनों बल्लेबाजों ने यहां से पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर पारी के 5वें ओवर में ही 50 रन के आंकड़े को छू लिया। उन्होंने 4.2 ओवर में यानी कि सिर्फ 26 गेंदों में ही 50 रन तक टीम के स्कोर को पहुंचा दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम ने अभी तक ये कारनामा नहीं किया था।

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा

इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतनी तेजी से 50 रन पूरे करके अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। उन्होंने 22 साल पहले यानी कि 2002 में 5.0 ओवर में 50 रन बनाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। उन्होंने 5.2 ओवर में श्रीलंका के खिलाफ 2004 में 50 रन के आंकड़े को टेस्ट मैच में छूआ था। वहीं चौथे नंबर पर भारतीय टीम है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2008 में खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान 5.3 ओवर में 50 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें

FIFA रैंकिंग में भारत को हुआ नुकसान, इस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

Paris Olympics 2024: क्या टेबल टेनिस में आएगा पहला ओलंपिक मेडल, इन 6 खिलाड़ियों से हैं उम्मीदें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल