1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'अगर सब कुछ ठीक नहीं रहा तो मैं क्या करूंगा'; चोटों से परेशान है तूफानी गेंदबाज कर सकता है संन्यास का ऐलान

'अगर सब कुछ ठीक नहीं रहा तो मैं क्या करूंगा'; चोटों से परेशान है तूफानी गेंदबाज कर सकता है संन्यास का ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 14, 2026 09:51 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 09:51 pm IST

इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड जिनकी गिनती बेहतरीन बॉलर्स में की जाती है, वह पिछले कुछ सालों से लगातार चोटिल होने की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें उन्होंने अब अपने एक बयान में रिटायरमेंट लेने के संकेत दिए हैं।

Mark Wood- India TV Hindi
मार्क वुड Image Source : AP

इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे तेज गेंदबाजों को देखा गया जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में तो काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन उसके बाद लगातार चोटों के चलते वह अधिक लंबे समय तक खेलने में कामयाब नहीं हो सके। चोट की वजह से अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई तेज गेंदबाजों का करियर अचानक खत्म हो गया। अब इसी में एक नाम इंग्लैंड टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मार्क वुड का भी जुड़ सकता है जिन्होंने अपने हालिया एक बयान में ऐसे संकेत दिए हैं कि वह अब क्रिकेट से अलग अपने जीवन में दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

मैंने दूसरी चीजों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है

इंग्लैंड की टीम ने साल 2025 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां उन्होंने एशेज टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दौरे पर मार्क वुड भी इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा थे, जो काफी लंबे समय के बाद पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने वाले थे। वुड को पहले एशेज टेस्ट मैच में भी खेलने का मौका मिला लेकिन वह सिर्फ 11 ओवर्स की गेंदबाजी ही करने में कामयाब हो सके और फिर पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए थे। अब मार्क वुड ने बीबीसी से बात करते हुए अपनी रिकवरी को लेकर बयान देने के साथ ये भी कहा कि अब मैंने दूसरी चीजों के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है।

मार्क वुड ने कहा कि मैं अपने करियर में जिस स्टेज पर हूं वहां से मैं काफी धीमा तरह से आगे बढ़ रहा हूं। यह एक बहुत बारीक संतुलन है। अगर मैं ज्यादा कुछ कोशिश करूंगा तो मैं यहीं खत्म हो जाऊंगा। ये छह सप्ताह का ब्लॉक है दिन प्रतिदिन का नहीं। हर छह सप्ताह में मुझे स्पेशलिस्ट के पास जाना होता है। ऑस्ट्रेलिया में जो मुझे बताया गया था उससे तो मेरी स्थिति अब काफी सुधरी है। मैंने अब दौड़ने शुरू कर दिया है। हालांकि मैंने अब दूसरी चीजों के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है। मैं पॉडकास्ट कर रहा हूं, मैं कोचिंग कर रहा हूं। मैंने पहली बार ये सोचना शुरू किया है कि अगर सब कुछ ठीक नहीं रहा तो मैं अपने जीवन में आगे क्या करूंगा।

ऐसा रहा है मार्क वुड का करियर

तेज गेंदबाज मार्क वुड के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2015 में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद से वह अब तक 38 टेस्ट मुकाबले खेलने में कामयाब हो जिसमें उन्होंने 119 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वुड ने 70 वनडे मैच खेले हैं और उसमें 80 विकेट हासिल किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में मार्क वुड ने 38 मैचों में खेलते हुए 54 विकेट लिए हैं। वुड के इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों को लेकर बात की जाए तो वह साल 2015 में एशेज जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहने के साथ साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप और साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना

सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल