1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली बार देखा ऐसा नजारा, मैच से पहले ट्रेफिक जाम में फंसी टीम

पहली बार देखा ऐसा नजारा, मैच से पहले ट्रेफिक जाम में फंसी टीम

 Published : Jun 03, 2025 06:31 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 06:31 pm IST

ENG vs WI: इंग्लैंड के लंदन में इतना भयंकर जाम लग गया कि टीम ही देरी से स्टेडियम पहुंची और मैच काफी देर से शुरू हो सका।

england vs west indies- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज Image Source : GETTY

England vs West Indies Traffic Jam: क्रिकेट के मुकाबले अक्सर देरी से शुरू होते हैं, इसके पीछे एक ही वजह होती है और वो है बारिश या​ फिर मौसम का खराब होना। लेकिन शायद ही आपने इससे पहले कभी सुना हो कि कोई टीम समय से स्टेडियम नहीं पहुंची, इसलिए मैच देरी से शुरू हुआ हो। ऐसा ही नजारा मंगलवार को इंग्लैंड में देखने के लिए मिला, जब एक टीम ट्रेफिक जमा में फंसी रही और मुकाबले में देरी हो गई। 

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही है सीरीज

दरअसल वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है, लेकिन आखिरी मुकाबला जारी है। इस बीच लंदन के ओवल में मुकाबला होना था, लेकिन वेस्टइंडी की टीम समय से नहीं पहुंच पाई। पता चला कि टीम ट्रेफिक जाम में फंसी हुई है। इंग्लैंड की टीम समय से स्टेडियम पहुंच तो गई थी, लेकिन उन्हें भी बस से उतरकर ई बाइक का सहारा लेना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम जाम में फंस गई और करीब 40 मिनट की देरी से स्टेडियम पहुंची, इसलिए करीब आधे घंटे बाद मैच शुरू हो पाया। 

वेस्टइंडीज के कप्तान ने ली चुटकी

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप जब टॉस के लिए मैदान में पहुंचे तो उन्होंने इस मामले को लेकर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि शायद उनकी टीम पैदल चलकर समय से स्टेडियम पहुंच जाती, लेकिन बस जाम में फंसी रही, इसलिए नहीं पहुंच पाए। बताया जाता है कि लंदन के वॉक्सहॉल में ट्रेफिक लाइट खराब हो गई थी, इसलिए भयंकर ट्रेफिक जाम लग गया और टीम की बस उसी में फंस गई। इस बीच ईसीबी के एक बयान में कहा गया है कि नदी के पास भारी ट्रेफिक लग गया था, इसलिए वेस्टइंडीज की टीम को स्टेडियम तक पहुंचने में देरी हुई। जिस वक्त मैच का टॉस होना था, तब तक वेस्टइंडीज की टीम पहुंच ही नहीं पाई थी। उससे करीब दस मिनट बाद टीम पहुंचती है। इसके बाद खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में अपना सामान रखकर मैदान में आए और वार्मअप करते हुए दिखाई दिए।

वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में किया बदलाव

इस बीच आखिरी वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव किए हैं। ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर और मैथ्यू फोर्ड इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह एविन लुईस, शेरफेन रदरफोर्ड और शमर जोसेफ को मौका दिया गया है। शेरफेन रदरफोर्ड अभी आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे थे, लेकिन उनकी टीम अब बाहर हो गई है, इसलिए अब वे अपनी नेशनल टीम से जाकर जुड़ गए हैं और खेलते हुए दिखाई देंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल