1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENGW vs INDW: हरमनप्रीत कौर ने पहले T20I के बाद लगाए थे आरोप, स्मृति मंधाना ने दिया साथ; दूसरे मैच में करो या मरो की चुनौती

ENGW vs INDW: हरमनप्रीत कौर ने पहले T20I के बाद लगाए थे आरोप, स्मृति मंधाना ने दिया साथ; दूसरे मैच में करो या मरो की चुनौती

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 12, 2022 11:10 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 11:10 pm IST

ENGW vs INDW: तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 9 विकेट से हराया था। अब भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी।

हरमनप्रीत कौर और...- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना Image Source : GETTYIMAGES, TWITTER

Highlights

  • भारत को पहले मैच में इंग्लैंड ने 9 विकेट से दी थी मात
  • तीन मैचों की सीरीज बचाने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना चाहेगा भारत
  • हरमनप्रीत कौर ने पहले मैच के बाद लगाए थे गीले मैदान पर जबरदस्ती मैच करवाने के आरोप

ENGW vs INDW 2nd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को डर्बी में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में बेहतर बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरेगी। चेस्टर ली स्ट्रीट में पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए थे। यह मैच भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिए करो या मरो का होगा। पहला मैच गंवाने के बाद अगर भारत यहां हारता है तो उसे सीरीज भी गंवानी पड़ जाएगी। तीन मैचों की सीरीज में अभी अंग्रेज टीम 1-0 से आगे है।

हरमनप्रीत के आरोपों को स्मृति ने दोहराया

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पहले मैच के बाद हमने कुछ चीजों पर चर्चा की। बेशक हमने वैसा क्रिकेट नहीं खेला जो पिछले कुछ महीनों से खेल रहे थे। हमने अतीत में जो हासिल किया है उसके स्तर की बराबरी करने की जरूरत है। यह थोड़ा निराशाजनक था लेकिन यह एक बुरा दिन था।’’ स्मृति ने चेस्टर ली स्ट्रीट पर पहले मैच में हार के बाद खेलने योग्य हालात नहीं होने की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात दोहराई लेकिन स्वीकार किया कि टीम को वास्तव में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है, विशेषकर बीच के ओवरों में। 

ENGW vs INDW: हार के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा खुलासा, कहा- गीले मैदान पर खेलने के लिए किया गया मजबूर!

खराब बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

उन्होंने कहा, ‘‘हां पहले मैच में हालात उतने अच्छे नहीं थे और आउटफील्ड पर भी पैच थे लेकिन हम इसे बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं करेंगे। हमें 12वें और 18वें ओवर के बीच अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है। ऐसा हमने पहले मैच में नहीं किया है। आजकल टी20 क्रिकेट के स्तर को देखते हुए हमें सुरक्षित रहने के लिए 160 से 170 रन बनाने होंगे। लेकिन यह विकेट की प्रकृति पर भी निर्भर करता है। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद मुझे लगता है कि यह हरमन (हरमनप्रीत कौर), जेमिमा (रोड्रिग्ज) या मेरी जिम्मेदारी है कि हम 20 ओवरों तक खेलें। लेकिन यह टी 20 क्रिकेट है, हमने हेमलता और किरण भी टीम में शामिल किया है। लेकिन इस स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए आपको उसे समय देना होगा।’’ 

राधा यादव का खेलना मुश्किल

राधा यादव का दूसरे मैच में खेलना संदिग्ध है। उन्हें इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान दूसरे ओवर में गेंद को रोकने के प्रयास में कंधे में चोट लग गई थी। 23 वर्षीय क्रिकेटर को दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था और उनके जाने का मतलब यह भी था कि भारत के पास एक गेंदबाज कम थीं। स्मृति ने कहा, ‘‘मेडिकल टीम अभी भी राधा यादव की स्थिति की जांच कर रही है। हम मैच से पहले ही उनकी उपलब्धता के बारे में जान पाएंगे।’’ गौरतलब है पहला मैच भारत 9 विकेट से हारा था।

दोनों टीमों के स्क्वॉड इस प्रकार हैं:-

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, जेमिमा रोड्रिग्ज, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, मेघना सिंह, राधा यादव, एस मेघना, तानिया भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, डायलन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष और किरण प्रभु नवगीरे। 

इंग्लैंड: एमी जोन्स (कप्तान), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, साराह ग्लेन, फ्रेया केम्प, ब्रायोनी स्मिथ, इस्सी वोंग और डैनियल वायट। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल