1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस विदेशी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएगा ये गेंदबाज, लगभग एक साल से है टीम इंडिया से बाहर

इस विदेशी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएगा ये गेंदबाज, लगभग एक साल से है टीम इंडिया से बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 29, 2025 09:38 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 09:43 am IST

भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद अब काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने 2025 काउंटी चैंपियनशिप के बाकी सीजन के लिए एसेक्स टीम के साथ करार किया है।

Khaleel Ahmed- India TV Hindi
खलील अहमद Image Source : GETTY

भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद लगभग एक साल से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने के बाद उन्होंने अब काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। खलील इस काउंटी सीजन में एसेक्स टीम के लिए खेलेंगे। उन्होंने काउंटी सीजन 2025 के बचे हुए मैचों के लिए एसेक्स टीम के साथ करार किया है। खलील इस साल काउंटी क्रिकेट खेलने वाले पांचवें भारतीय बने हैं।

खलील अहमद से पहले रुतुराज गायकवाड़ (यॉर्कशायर) ईशान किशन (नॉटिंघमशायर), तिलक वर्मा (हैम्पशायर) और युजवेंद्र चहल (नॉर्थैम्पटनशायर) काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह काउंटी सीजन 2025 में एसेक्स के लिए रेड बॉल और वनडे फॉर्मेट दोनों में खेलेंगे। खलील हाल ही में इंग्लैंड में भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, जहां उन्हें इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। दूसरे अनौपचारिक मैच में उन्होंने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खलील अहमद के आंकड़े

खलील अहमद की बात करें तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। खलील ने अब तक 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 27.67 के औसत से 56 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर 5 विकेट रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वह भारत के लिए अब तक टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। अब वह इंग्लैंड में इस काउंटी सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

2018 में खलील अहमद ने किया था वनडे डेब्यू

खलील अहमद ने वनडे फॉर्मेट में डेब्यू साल 2018 में किया था। उन्होंने अपना पहला मैच हांगकांग के खिलाफ खेला था। तेज गेंदबाज ने अब तक 11 वनडे मैचों में 31.00 की औसत से 15 विकेट चटकाए हैं। हालांकि वह 2019 के बाद से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं टी-20 फॉर्मेट में खलील ने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं, जहां उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

यह भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम ने रच दिया इतिहास, T20I में ऐसा करिश्मा करने वाली बनी पहली फुल मेंबर टीम

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं जसप्रीत बुमराह, नेट्स में दिखाया पूरा दम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल