1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं जसप्रीत बुमराह, नेट्स में दिखाया पूरा दम

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं जसप्रीत बुमराह, नेट्स में दिखाया पूरा दम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 29, 2025 08:11 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 08:11 am IST

जसप्रीत बुमराह ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। वहां उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 28 जून यानी शनिवार को टीम इंडिया के प्लेयर्स ने एजबेस्टन के मैदान पर जमकर अभ्यास किया। इस दौरान भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात ये रही कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी नेट्स में पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी की। बुमराह को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देख अब फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं।

लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने झटके थे 5 विकेट

पहला टेस्ट खत्म होने के बाद इस तरह की खबरें सामने आने लगी थी कि बुमराह दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि बुमराह के खेलने पर फैसला टेस्ट मैच से एक दिन पहले लिया जाएगा। बुमराह ने लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में जबरदस्त गेंदबाजी की थी और 5 विकेट झटके थे, लेकिन दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान उनको कोई विकेट नहीं मिला था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वह एजबेस्टन टेस्ट में खेलते हैं या नहीं।

शनिवार को आयोजित प्रैक्टिस सेशन में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत को छोड़कर सभी प्लेयर्स ने हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि इन चारों बल्लेबाजों ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था। भारत का अगला प्रैक्टिस सेशन अब सोमवार को होगा। अब उस दिन जसप्रीत बुमराह नेट्स में गेंदबाजी करते हैं या नहीं, यह देखने लायक बात होगी।

बुमराह की जगह किसे मिलेगा मौका?

दूसरे टेस्ट मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI क्या होगी। अगर जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं तो ऐसे में आकाश दीप या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि कुलदीप यादव की प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है। ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तान गिल अपनी प्लेइंग XI में कितना बदलाव करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें

एशिया कप को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, भारत और पाकिस्तान की टीमें लेंगी हिस्सा, इस तारीख से हो सकता है आगाज

नंबर-1 बन गईं स्मृति मंधाना, तोड़ा हरमनप्रीत का कीर्तिमान; सभी भारतीय प्लेयर्स को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल