1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाफ डु प्लेसिस ने रच दिया इतिहास, टी-20 में ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

फाफ डु प्लेसिस ने रच दिया इतिहास, टी-20 में ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 16, 2025 06:51 am IST,  Updated : Jun 16, 2025 06:51 am IST

फाफ डु प्लेसिस इस वक्त MLC 2025 में टेक्सास सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने इस सीजन शानदार शुरुआत की है।

Faf Du Plessis- India TV Hindi
फाफ डु प्लेसिस Image Source : INDIA TV

टी-20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक फाफ डु प्लेसिस इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान हैं। 16 जून को MLC 2025 में टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) का मुकाबला लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (LAKR) से हुआ। इस मैच में जैसे ही टेक्सास के कप्तान फाफ डु प्लेसिस टॉस के लिए पहुंचे उन्होंने इतिहास रच दिया। टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर यह फाफ का 200वां मैच था। वह टी-20 में 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।

धोनी-रोहित वाले क्लब का हिस्सा बने फाफ डु प्लेसिस

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने अपने करियर में 331 मैचों में कप्तानी की है। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है, उन्होंने 225 मैचों में कप्तानी की है। वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी ने 208 मैचों में कप्तानी की है और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 208 मैचों में कप्तानी के रिकॉर्ड के साथ इंग्लैंड के जेम्स विंस चौथे नंबर पर हैं। वहीं अब फाफ डु प्लेसिस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

कप्तानी में फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड

कप्तान के तौर पर फाफ डु प्लेसिस के रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो उन्होंने 200 टी-20 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से उन्हें 104 मैचों में जीत मिली है वहीं 88 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 11 मुकाबले ऐसे रहे जिनका कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया, वहीं 2 मैच टाई रहे। इन आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह टी-20 फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

TSK vs LAKR मैच का रिजल्ट

MLC 2025 में भी उनकी कप्तानी में टेक्सास सुपर किंग्स की टीम ने शानदार शुरुआत की है। टीम ने इस सीजन अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है और वह 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। टेक्सास सुपर किंग्स और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां टेक्सास ने 57 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में लॉस एंजिलिस की टीम 17.1 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में TSK के जीत के हीरो नूर अहमद रहे, उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल