1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फजलहक फारूकी ने T20 वर्ल्ड कप मैच में हासिल किए 5 विकेट, बताया इस चीज का मिला बड़ा फायदा

फजलहक फारूकी ने T20 वर्ल्ड कप मैच में हासिल किए 5 विकेट, बताया इस चीज का मिला बड़ा फायदा

 Published : Jun 04, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 03:11 pm IST

फजलहक फारूकी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युगांडा के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए हैं। उनकी वजह से ही अफगानिस्तानी टीम मैच जीतने में सफल रही है।

Fazalhaq Farooqi- India TV Hindi
Fazalhaq Farooqi Image Source : AP

अफगानिस्तान ने अपने टी20 विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की और युगांडा को 125 रनों से हराकर जीत हासिल की। ​​फजलहक फारूकी को उनके बेहतरीन स्पैल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसमें उन्होंने पांच विकेट चटकाए और केवल 9 रन दिए। विश्व कप 2024 में अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले 23 साल खिलाड़ी ने कहा कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने से उन्हें लाभ मिला और उन्होंने अपने इस दमदार प्रदर्शन का श्रेय भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को दिया है।

फजलहक फारूकी ने कही ये बात

फजलहक फारूकी ने मैच के बाद कहा कि मैंने विकेट पर गेंदबाजी करने की कोशिश की और देखा कि क्या होता है। शुरुआत से ही गेंद स्विंग कर रही थी और बाद में मैंने धीमी गति से गेंदबाजी करने की कोशिश की क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थी। फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने से निश्चित रूप से मदद मिलती है। जब आप बड़े खिलाड़ियों के साथ बड़े मैच खेलते हैं, तो इससे आपको इस तरह के टूर्नामेंट में आने में मदद मिलती है।

फजलहक फारूकी ने कहा कि इस जीत पर सभी अफगान फैंस को बधाई। मैंने अपने करियर में 7-8 बार हैट्रिक मिस की है। यह मेरे वश में नहीं है, लेकिन मैं भविष्य में बेहतर प्रयास करूंगा। अफगानिस्तान अब अपना दूसरा ग्रुप सी मुकाबला 8 जून को प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड से खेलेगा, जबकि युगांडा 6 जून को इसी मैदान पर पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेगा।

मैच में हासिल किए पांच विकेट

गेंदबाजी में फजलहक फारूकी ने अफगानिस्तानी टीम को शानदार शुरुआत दी और लगातार दो गेंदों पर रौनक पटेल (4) और रोजर मुकासा (0) के विकेट चटकाए। इसके बाद फारूकी रियाज़त अली , रॉबिन्सन ओबुया और कप्तान ब्रायन मसाबा को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए। उन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पैल पेश किया।

इन खिलाड़ियों ने खेली बेहतरीन पारियां 

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज की दमदार पारियों की वजह से 5 विकेट के नुकसान पर कुल 183 रन बनाए। इब्राहिम-गुरबाज की बैटिंग की वजह से ही अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर बना पाई। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 76 रन और इब्राहिम जादरान ने 70 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 14 रन बनाए। इब्राहिम-गुरबाज ने ओपनिंग करते हुए 154 रनों की साझेदारी, जो अफगानिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल