1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL इतिहास में पहली बार हुआ ये काम, पंजाब किंग्‍स और सीएसके के बराबर पहुंची मुंबई इंडियंस

IPL इतिहास में पहली बार हुआ ये काम, पंजाब किंग्‍स और सीएसके के बराबर पहुंची मुंबई इंडियंस

 Published : May 04, 2023 10:18 am IST,  Updated : May 04, 2023 10:18 am IST

IPL 2023 : रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मोहाली में पंजाब किंग्‍स को हराकर ऐसा काम कर दिया है, जो आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।

Rohit Sharma and Mumbai Indians- India TV Hindi
Rohit Sharma and Mumbai Indians Image Source : PTI

IPL 2023 MI vs PBKS : आईपीएल मैच में हर साल नए नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। इस बार भी मैच में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन क्‍या हो कि अगर हम आपको बताएं कि आईपीएल के 15 साल में जो काम नहीं हुआ, वो इस साल हो गया है। इस बार के आईपीएल में कभी तो 130 रनों का टोटल भी बचा लिया जा रहा है, वहीं कई मैचों में ऐसा भी हो रहा है, जबकि 200 रन बनाने के बाद भी टीम हार रही है। बुधवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। जब मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्‍स के बीच मुकाबला मोहाली में खेला गया। ये मैच रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 200 से ज्‍यादा रन का चेज करते हुए जीता है। 

Ishan Kishan
Image Source : PTIIshan Kishan

रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस ने शिखर धवन की कप्‍तानी वाली पंजाब किंग्‍स को हराया  

मोहाली में बुधवार को शिखर धवन की कप्‍तानी वाली पंजाब किंग्‍स और रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ। एमआई के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यानी पंजाब किंग्‍स को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आना पड़ा। पंजाब किंग्‍स के बल्‍लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 214 रन बना दिए। यानी मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 215 रनों की जरूरत थी। किसी को भी ये उम्‍मीद नहीं रही होगी कि एमआई की टीम इस स्‍कोर को इतना छोटा कर देगी कि ओवर खत्‍म होने से पहले ही इसे हासिल कर लेगी। लेकिन ऐसा ही हुआ। मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर यानी सात गेंद शेष रहते ही चार विकेट के नुकसान पर 216 रन बना दिए और मैच छह विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपनी प्‍लेऑफ में जाने की संभावनाओं को जीवित रखा है। वहीं पंजाब किंग्‍स के लिए कुछ मुश्किल जरूर खड़ी कर दी है। चलिए अब आपको बताते हैं कि इस साल ऐसा क्‍या हुआ जो आईपीएल के 15 साल के इतिहास में भी नहीं हुआ है। 

Suryakumar Yadav
Image Source : PTISuryakumar Yadav

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार इसी सीजन में 200 से ज्‍यादा का स्‍कोर किया है चेज 
दरअसल इस साल आईपीएल में ऐसा पांचवीं बार हुआ है, जब किसी एक टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 200 से ज्‍यादा रनों का स्‍कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बाद भी उसे जीत नसीब नहीं हुई है। इससे  पहले किसी एक सीजन में अधिक से अधिक दो ही बार ऐसा हुआ है। साल 2014 में पंजाब किंग्‍स ने दो बार 200 से ज्‍यादा का स्‍कोर पार कर जीत दर्ज की थी। वहीं साल 2018 में सीएसके ने दो बार 200 से ज्‍यादा का लक्ष्‍य हासिल किया था और इस बार अब मुंबई इंडियंस ने दो बार 200 से ज्‍यादा का टारगेट अचीव किया है। मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच जो जो मैच हुआ था, उसमें आरआर ने सात विकेट पर 212 रन बनाए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। वहीं पंजाब किंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में पीबीकेएस ने तीन विकेट पर 214 रन बनाए थे और मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर छह विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। अभी तो काफी आईपीएल है, जिसमें और भी कुछ नए कीर्तिमान बनते हुए नजर आएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल