1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Five Reasons of India's Defeat: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में भारत की हार के 5 गुनहगार

Five Reasons of India's Defeat: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में भारत की हार के 5 गुनहगार

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 15, 2022 10:30 am IST,  Updated : Jul 15, 2022 10:30 am IST

Five Reasons of India's Defeat: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम 246 रन के जवाब में 164 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 100 रन से हार मिली।

Rohit Sharma, Virat Kohli, Rishabh Pant, Hardik Pandya and...- India TV Hindi
Rohit Sharma, Virat Kohli, Rishabh Pant, Hardik Pandya and Prasidh Krishna Image Source : INDIA TV

Highlights

  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत 100 रन से हारा
  • महज 146 रन पर ऑल आउट हुई भारतीय टीम
  • भारत - इंग्लैंड के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर

Five Reasons of India's Defeat: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में 100 रन से करारी शिकस्त मिली। जब हार इतनी बड़ी है तो उसकी वजहें भी बड़ी होनी चाहिए। पहले वनडे में 10 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज करने वाली टीम दूसरे मैच में सिर्फ 146 रन पर लुढ़क गई। यानी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक – दो नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों ने मिलकर टीम का बेड़ा गर्क किया। आइये जानते हैं कि इस शर्मनाक हार के लिए टीम के कौन – कौन से खिलाड़ी हैं जिम्मेदार।

रोहित शर्मा – कप्तान रोहित शर्मा जब क्रीज पर आए तो उनके सामने जीत के लिए 247 रन का साधारण सा लक्ष्य था। पिछले मैच में 58 गेंदों में नाबाद 76 रन की पारी खेलने वाले रोहित अच्छी लय में थे। तकरीबन पांच की रन रेट से पारी को आगे बढ़ाने के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज उनकी जिम्मेदारी क्रीज पर टिके रहने की थी। लेकिन इस मैच में ना तो उनका फुटवर्क दिखा और ना ही किलर इंस्टिंक्ट। वे 10 गेंदों में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उन्होंने टीम को मझधार में छोड़ दिया।

विराट कोहली – कभी टीम के सबसे विश्वस्त और ठोस बल्लेबाज रहे विराट कोहली आज भारत की प्लेइंग इलेवन में सबसे ज्यादा हिलती हुई जमीन पर खड़े हैं। उनकी नाकामी का सिलसिला इस मैच में भी कायम रहा। उन्हें कभी चेज मास्टर कहा जाता था, इस मुकाबले में उनके पास इसे एकबार फिर से सच करने का मौका था, पर वे एकबार फिर फेल हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर तीन चौके लगाकर 16 रन बनाए, स्टेज उनके लिए पूरी तरह से सेट था लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी नहीं निभाई और पवेलियन लौट गए।

ऋषभ पंत – भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आमतौर पर विदेशी पिच पर अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में उन्होंने सेंचुरी और हाफ सेंचुरी मारकर इसका बेहतरीन मुजाहिरा किया था लेकिन लॉर्ड्स वनडे में चूक गए। अपने कप्तान की तरह वे खाता तक नहीं खोल सके। जब वे आउट हुए तब भारत का स्कोर था 10.2 ओवर में 3 विकेट पर 29 रन

हार्दिक पांड्या – ऊपर के तीन खिलाड़ियों की तरह इनकी काबिलियत पर भी कोई शक नहीं, पर जीत सिर्फ काबिलियत से नहीं मिलती, प्रदर्शन भी करना पड़ता है। हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का बड़ा नाम है लेकिन दूसरे वनडे में उनका काम छोटा दिखा। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 29 रन बनाए। एक फिनिशर के रूप में टीम को आगे बढ़ाकर जीत की दहलीज पार कराने का मंच सज चुका था, जरूरत सिर्फ टिके रहने की थी लेकिन वे नब्ज पर काबू नहीं रख सके। वे मोईन अली की गेंद पर लापरवाही भरे शॉट के चक्कर में विकेट फेंककर चले गए।

प्रसिद्ध कृष्णा - लॉर्ड्स के मैदान पर जहां तमाम दूसरे गेंदबाजों ने पांच से कम की इकॉनमी से रन खर्च किए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर में 6.62 की इकॉनमी से 53 रन लुटाए और एक पुछल्ले बल्लेबाज को आउट किया। उन्होंने डेविड विली का एक आसान कैच भी छोड़ा। इस मैच में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विली इंग्लैंड के दूसरे हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और इंग्लैंड को 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

                

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल