1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs MI Head To Head: गुजरात का घर पर है मुंबई के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड, अब तक खेले हैं चार मुकाबले

GT vs MI Head To Head: गुजरात का घर पर है मुंबई के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड, अब तक खेले हैं चार मुकाबले

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 19, 2026 11:28 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 11:28 pm IST

GT vs MI: आईपीएल 2026 सीजन का 30वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

GT vs MI IPL 2026 Match- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 31वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि दोनों टीमों के लिए ये मैच आगे के सफर को ध्यान में रखते हुए काफी अहम है। जीटी और मुंबई इंडियंस के बीच में होने वाला ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर अब तक गुजरात टाइटंस का दबदबा देखने को मिला है। अभी तक दोनों टीमों का सफर इस सीजन काफी शानदार नहीं रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस की स्थिति अधिक गंभीर देखने को मिलती है, जिन्होंने 5 मैच खेलने के बाद सिर्फ एक मुकाबले को अपने नाम किया है और वह अभी प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी 5 मैच खेले हैं और उसमें वह तीन को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।

गुजरात टाइटंस पलड़ा रहा है मुंबई इंडियंस पर भारी

आईपीएल की अब तक एक बार ट्रॉफी जीतने वाली गुजरात टाइटंस टीम का मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में रिकॉर्ड बेहतर देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, इसमें से गुजरात टाइटंस की टीम जहां 5 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम तीन मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में यहां पर कुल 4 मैच खेले गए हैं और उसमें सभी को गुजरात की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए ये मुकाबला इस रिकॉर्ड को देखने के बाद बिल्कुल भी आसान नहीं लग रहा है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच में कुल तीन मुकाबले खेले गए थे, जिसमें गुजरात टाइटंस ने जहां 2 मैचों को अपने नाम किया था तो वहीं मुंबई इंडियंस एक मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी थी।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर रहेगी सभी की नजरें

इस मुकाबले में जिन दो खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं वह रोहित शर्मा और शुभमन गिल हैं। पिछले मैच में अनफिट होने की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा ने इस मैच से पहले नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस की जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वह इस मैच में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल जो पिछले कुछ मैचों में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें इस मैच पर भी रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

KKR से हार के बाद रियान पराग का फूटा गुस्सा, कहा - यह हमारा ही मैच था, हम ऐसे कैच नहीं छोड़ सकते

पंजाब किंग्स का धमाका, प्रियांश-कोनॉली की तूफानी पारियों से LSG के खिलाफ रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल