1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने उठाया बड़ा कदम, अब भारतीय कोच को अपने साथ जोड़ा

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने उठाया बड़ा कदम, अब भारतीय कोच को अपने साथ जोड़ा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 11, 2026 10:27 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 10:27 pm IST

IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने बड़ा फैसला लिया है। गुजरात ने अपने कोचिंग स्टाफ में नए चेहरे को शामिल किया है।

GT- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस Image Source : AFP

IPL 2026 से पहले टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में अहम बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने 11 मार्च को घोषणा करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। दहिया के आने से गुजरात टाइटंस के कोचिंग सेटअप को अनुभव और मजबूती मिलने की उम्मीद है, खासकर तब जब टीम अगले सीजन में फिर से खिताब की दौड़ में उतरने की तैयारी कर रही है।

विजय दहिया भारत के लिए 2 टेस्ट और 19 ODI मैच खेल चुके हैं। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दहिया ने खिलाड़ी के बाद कोचिंग में भी अच्छी पहचान बनाई। वह उस कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे जिसने दिल्ली की टीम को 2007-08 के रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

KKR को भी दे चुके हैं कोचिंग

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में दहिया पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर चुके हैं। उस दौरान टीम ने 2012 और 2014 में अपने पहले दो IPL खिताब जीते थे। इसके बाद 2019 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का हेड टैलेंट स्काउट बनाया गया। वहीं हाल के सालों में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

दहिया की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब गुजरात टाइटंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का बैटिंग कोच बनाया है। GT के कोचिंग स्टाफ में हेडन के बाद अब दहिया की एंट्री ने बाकी की टीमों को सावधान कर दिया है। 

IPL में शानदार है GT का रिकॉर्ड

2022 में IPL में शामिल होने के बाद गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। टीम ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था और अब तक खेले गए चार में से तीन सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2026 में टीम कहां तक पहुंचती है।

यह भी पढ़ें

PSL 2026 के शेड्यूल का पीसीबी ने किया ऐलान, 26 मार्च से होगा आगाज तीन मई को खेला जाएगा फाइनल

वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिल्मी स्टाइल में घर पहुंचे शिवम दुबे, सफर के दौरान जानें किसे दिया धोखा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल